MP Assembly Election: इंदौर में BJP के हाईटेक मीडिया सेंटर का शुभारंभ, कुछ ऐसी है खासियत
MP Assembly Election 2023 के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर में बीजेपी ने हाईटेक मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया है। इंदौर संभाग के लिए बीजेपी के द्वारा तैयार किए गए मीडिया सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के अभय प्रशाल में बीजेपी की ओर से संभागीय मीडिया सेंटर तैयार किया गया है, जहां से संगठन के मीडिया काम काज को ऑपरेट किया जाएगा। इंदौर में बनाए गए इस हाईटेक मीडिया सेंटर का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू, सह प्रवक्ता दीपक जैन टीनू, आलोक दुबे, और सुमित मिश्रा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बधाई देते हुए कहा की, आप सभी मीडिया के मित्रो हेतु तकनीकों से युक्त सेंटर को, प्रारंभ किया गया है, सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं को एवं संगठन द्वारा जनता के लिए किए परिश्रम को जनता तक पहुंचाने का कार्य मीडिया बखूबी ढंग से करता हैं, भारतीय जनता पार्टी विकास और गरीब कल्याण को लेकर चुनाव में उतरी हैं मध्य प्रदेश में ही नहीं अन्य सभी राज्यों में भी अनुभवी और युवा प्रत्याशियों के साथ हमारी पार्टी इतने के लिए तैयार है। साथ ही वीडी शर्मा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार किए गए गरीब विकास और कल्याण के कार्य ही चुनाव का आधार है 2003 का मध्य प्रदेश और आज का मध्य प्रदेश जनता के सामने है, हमारी सरकार से हर गरीब खुश हैं, 1 करोड़ छत्तीस लाख लोग गरीब रेखा के उपर आए हैं डबल इंजन की सरकार ने जो कार्य किया है शर्मा ने आगे कहा कि, हम चुनाव ऐतिहासिक प्रचंड बहुमत के साथ जीतेंगे, यह निश्चित है।
डिजिटल रथ शुरू किए हैं
इससे पहले मध्यप्रदेश में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2023 में डिजिटल प्रचार की शुरुआत की थी, जहां बीजेपी के 219 रथ प्रदेशभर में सभाएं करेंगे, इस दौरान प्रदेशभर में 50 हजार रथ सभाएं होंगी, जहां बीजेपी के हाईटेक रथ मैदान पर उतरेंगे। रथ सभाओं के माध्यम से बीजेपी ने एक करोड़ से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने की तैयारी है। राजधानी भोपाल स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय से सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हाईटेक रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election: इन सीटों पर BJP बदल सकती है प्रत्याशी, क्या है कारण, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications