MP Assembly Election: BJP की पांचवी सूची में मालवा-निमाड़ की इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित

MP Assembly Election 2023 को लेकर BJP ने अपनी पांचवी सूची जारी कर दी है, जहां BJP ने अपनी पांचवी सूची में मालवा-निमाड़ अंचल की कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। वहीं अब मालवा निमाड़ अंचल की लगभग सभी सीटों पर BJP ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

BJP की ओर से मालवा-निमाड़ अंचल की सीटों पर घोषित किए गए प्रत्याशियों के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने मिला। इधर, BJP ने कई सीटों पर पुराने चेहरों को एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतारा है, तो वहीं कई सीटों पर नए चेहरों को प्रत्याशी बनाया है।

Indore

मालवा-निमाड़ से इन्हें मिला टिकट

BJP की ओर से जारी की गई पांचवी सूची में सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-3 से राकेश गोलू शुक्ला, विधानसभा-5 से महेंद्र हार्डिया तो वहीं विधानसभा महू से उषा ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी के साथ जोबट विधानसभा से विशाल रावत, सेंधवा से अंतर सिंह आर्य, नेपानगर से मंजू राजेंद्र दादू, बुरहानपुर से अर्चना चिटनिस, बड़वाह से सचिन बिरला, खरगोन से बालकृष्ण पाटीदार, सरदारपुर से वेल सिंह भूरिया, मनावर से शिवराम कन्नौज, धार से नीना वर्मा, महिदपुर से बहादुर सिंह चौहान, उज्जैन उत्तर से अनिल कालूहेड़ा और बडनगर से जितेंद्र पंड्या को प्रत्याशी बनाया है।

चुनाव के लिए BJP तैयार

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां BJP ने अपने प्रत्याशियों की आखिरी सूची का ऐलान भी कर दिया है। इधर, प्रत्याशियों की सूची का ऐलान होते ही घोषित प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया, तो वहीं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का शुभारंभ किया। प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब जनसंपर्क का सिलसिला शुरू होगा तो वहीं प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इधर, अबकी बार BJP ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार को लेकर खास रणनीति तैयार की है, जहां संगठन डिजिटल रथों का भी भरपूर प्रयोग कर रहा है।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की आखिरी सूची, इंदौर से इन्हें मिला टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+