MP Assembly Election: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की आखिरी सूची, इंदौर से इन्हें मिला टिकट
MP Assembly Election 2023 के लिए BJP ने प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है, जहां BJP ने अपनी इस सूची में लगभग सभी बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। लंबे वक्त से बीजेपी की सूची का इंतजार किया जा रहा था, जो अब समाप्त हो गया है
BJP ने अपनी आखिरी सूची में इंदौर की बची हुई विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जहां अब प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही संगठन विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करेगा।

इंदौर से इन्हें मिला टिकट
बीजेपी की ओर से जारी की गई पांचवी सूची में सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-3 से राकेश गोलू शुक्ला, विधानसभा-5 से महेंद्र हार्डिया तो वहीं विधानसभा महू से उषा ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी के साथ जोबट विधानसभा से विशाल रावत, सेंधवा से अंतर सिंह आर्य, नेपानगर से मंजू राजेंद्र दादू, बुरहानपुर से अर्चना चिटनिस, बड़वाह से सचिन बिरला, खरगोन से बालकृष्ण पाटीदार, सरदारपुर से वेल सिंह भूरिया, मनावर से शिवराम कन्नौज, धार से नीना वर्मा, महिदपुर से बहादुर सिंह चौहान, उज्जैन उत्तर से अनिल कालूहेड़ा और बडनगर से जितेंद्र पंड्या को प्रत्याशी बनाया है।
चुनाव के लिए तैयार BJP
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां BJP ने अपने प्रत्याशियों की आखिरी सूची का ऐलान भी कर दिया है। इधर, प्रत्याशियों की सूची का ऐलान होते ही घोषित प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया, तो वहीं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का शुभारंभ किया। प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब जनसंपर्क का सिलसिला शुरू होगा तो वहीं प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इधर, अबकी बार BJP ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार को लेकर खास रणनीति तैयार की है, जहां संगठन डिजिटल रथों का भी भरपूर प्रयोग कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications