MP Assembly Election में AAP प्रत्याशी का जनता से वादा, जीते तो लाएंगे DBT व्यवस्था, कैसी है पूरी योजना, जानिए
MP Assembly Election 2023 को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है, तो वहीं आम आदमी पार्टी भी अब MP में अपना दम दिखा रही है। आम आदमी पार्टी ने इंदौर की दो विधानसभाओं से प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जहां विधानसभा-4 में पार्टी ने डॉ. पीयूष जोशी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
आम आदमी पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद डॉ. पीयूष जोशी विधानसभा-4 में सक्रिय नजर आ रहे हैं, जहां वे लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इस दौरान डॉ. पीयूष जोशी ने वन इंडिया हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए अबकी बार विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रतिसाद मिलने की उम्मीद जताई है।

DBT व्यवस्था लाने का वादा
आप प्रत्याशी डॉ. पीयूष जोशी ने बताया कि, विधानसभा 4 में पांच नए स्कूल बनाना है, जो सर्व सुविधा से युक्त हो, इसी के साथ व्यापार को बढ़ाने के लिए नवाचार करते हुए नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए हाइपरलोकल ई-कॉमर्स सिस्टम क्रिएट किया जा सकता है, और वह जब क्रिएट होगा, तो हमारे हमारे व्यापारियों को अपनी शक्ति का एहसास होगा। हम DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) की बात करते हैं, जो व्यक्ति GST अपना बहुत टाइम से दे रहा है, तो क्यों इस प्रकार की व्यवस्था नहीं बनाई जा सकती की 2 प्रतिशत डीबीटी स्टेट गवर्नमेंट उसके अकाउंट में ट्रांसफर करें, जो अपना टैक्स टाइम से दे रहा है 2% डीबीटी उसके अकाउंट में बैक कर दे लोकल गवर्नमेंट, इस तरह की बात फिलहाल कोई सरकार नहीं कर रही, लेकिन यदि यह बात आगे बढ़ेगी, तो इसका फायदा होगा।
अच्छा प्रतिसाद मिलने की उम्मीद
आम आदमी पार्टी की ओर से विधानसभा-4 के प्रत्याशी बनाए गए डॉ. पीयूष जोशी ने वन इंडिया हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए बताया कि, विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी पूरी है, नगर निगम चुनाव के पहले भी आम आदमी पार्टी ने काफी कुछ ग्राउंड कवर कर लिया था, विधानसभा चुनाव के लिए तो हम लोग पहले से ही तैयार थे, संगठन के रूप से भी हम लोग काफी मजबूत हो चुके हैं, पिछले 5 सालों में तीन दिवसीय भूख हड़ताल के साथ हमने इस कैंपेन का आगाज किया था, भूख हड़ताल बेहद ही साधारण मुद्दों पर थी। भूख हड़ताल को अच्छा प्रतिसाद मिला है, जनसंपर्क हमारा शुरू हो चुका है, उम्मीद है कि अच्छा प्रतिसाद मिलेगा।
कौन करेगा जनता के मुद्दों की बात?
आम आदमी पार्टी से विधानसभा-4 के लिए प्रत्याशी बनाए गए डॉ. पीयूष जोशी ने वन इंडिया हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कहा कि, अबकी बार यह जो चुनाव है, वह बीजेपी बनाम आदमी पार्टी होने वाला है, क्योंकि क्षेत्र की जनता देख चुकी है, कांग्रेस को वोट देना वोट खराब करना है। पिछले तीन दशकों से कांग्रेस भी मूलभूत मुद्दों की राजनीति नहीं कर पा रही है। कांग्रेस के नेता भाजपा नेताओं की कॉपी कर रहे हैं, वह भी कथा भंडारे और रुद्राक्ष वितरण में व्यस्त हो चुके हैं, तो जनता के मुद्दे की बात कौन करने वाला है।
ये भी पढ़े- 'मिशन MP' पर आएंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान, कहां हो सकती है सभा, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications