'मिशन MP' पर आएंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान, कहां हो सकती है सभा, जानिए?
MP Assembly Election 2023 के लिए आम आदमी पार्टी तैयार नजर आ रही है, जहां आम आदमी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों को टक्कर देने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी ने इससे पहले भी अलग-अलग विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखाया है, जहां अब मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी अपना दम दिखाने की तैयारी में है।
आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है, जहां लगातार आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी जनता के बीच पहुंच रहे हैं। वहीं अब आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के 'मिशन MP' पर आने की संभावना भी जताई जा रही है।

इंदौर आएंगे AAP के बड़े नेता
आप के बड़े नेताओं के इंदौर आने के सवाल पर जवाब देते हुए आप प्रत्याशी डॉ. पीयूष जोशी ने कहा कि, पूरा विश्वास है कि, अरविंद केजरीवाल इंदौर आएंगे। चुनाव के पहले उनकी एक सभा भी ड्यू है, क्योंकि ग्वालियर में कर चुके हैं, रीवा में कर चुके हैं, भोपाल में कर चुके हैं, बड़े शहरों में इंदौर ही बचा है, तो अभी वह भी होगा। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान का रोड शो भी प्रस्तावित है। आतिशी के आने का भी प्लान है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार नजर आ रही है जहां पार्टी के बड़े नेता भी 'मिशन MP' पर आएंगे।
इंदौर से AAP ने इन्हें बनाया प्रत्याशी
आम आदमी पार्टी की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की पहली सूची में इंदौर-1 से अनुराग यादव तो वहीं इंदौर-4 से पीयूष जोशी को चुनाव मैदान में उतर गया है। इसी के साथ अंबेडकर नगर (महू) से आप ने सुनील चौधरी को टिकट दिया है। आप से टिकट पाने वाले अनुराग और पीयूष दोनों ही आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां दोनों ने ही इससे पहले संगठन के लिए तमाम जिम्मेदारियां का निर्वहन सफलतापूर्वक किया है, तो वहीं अब आप ने दोनों को चुनाव मैदान में उतारा है, जहां दोनों प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा से आम आदमी पार्टी के लिए अपना-अपना दम दिखाएंगे।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 के लिए चुनाव तारीख का ऐलान, BJP-कांग्रेस और AAP ने संभाला मैदान












Click it and Unblock the Notifications