Dhar news: 3 बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, बच्चों के शव बरामद, महिला को ढूंढ रहे गोताखोर
मध्य प्रदेश के धार जिले में एक कुएं में 6 से 2 साल की उम्र की तीन बहनों के शव तैरते पाए गए, वहीं तीनों बहनों की मां की तलाश में गोताखोर जुटे हैं.

धार जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मध्य प्रदेश के धार जिले में एक कुएं में 6 से 2 साल की उम्र की तीन बहनों के शव तैरते पाए गए, घटना मंगलवार की शाम जिले के सरदारपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुरा ठाकुर गांव की है। स्थानीय ग्रामीणों ने शवों को देखा और उन्हें कुएं से बाहर निकाला और बाद में पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि उनकी मां भी कुएं में थी, लेकिन उनका शव अभी तक नहीं मिला है। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस बल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने तीनों बच्चों के शव कुएं से निकाल लिए थे। वहीं बताया जा रहा है कि बच्चों की मां भी कुएं में ही है जिसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
कुछ ऐसा है मामला
सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने कहा की, 'हमें मंगलवार शाम को गांव के सरपंच का फोन आया कि, जिले के श्यामपुरा गांव में बच्चियां अपनी मां के साथ कुएं में डूब गई हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए हम मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पहले ही तीनों बहनों के शव कुएं से बरामद कर लिए थे। उन्होंने कहा, "महिला अभी भी लापता है। गोताखोरों की एक टीम को तलाश में लगाया गया था, लेकिन अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। संभावना जताई जा रही है की मां ने तीनों बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है, लेकिन जब तक मां का शव नहीं मिल जाता तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
बच्चों की मां लापता है
जानकारी के अनुसार इन बच्चों के पिता खिलेड़ी गांव निवासी जीवन बामनिया (32) मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने एक रिश्तेदार से मिलने गांव के बाहर गए थे। दोपहर करीब तीन बजे वह घर लौटा तो पत्नी और तीन बेटियों को गायब पाया। उन्होंने कुछ देर तक इंतजार किया और जब उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव और आसपास उनकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसे बताया कि महिला को गांव के बाहर आम तोड़ते हुए देखा गया है। परिजन वहां पहुंचे तो उनमें से एक ने तीन बहनों के शव कुएं में तैरते देखे। शवों को बाहर निकाला गया। तीनों बच्चों की मां फिलहाल गायब है।












Click it and Unblock the Notifications