Weather update: मालवा अंचल में मानसून की दस्तक, झमाझम बरसे बदरा, तस्वीरों में देखिए झलक
इंदौर, 5 जुलाई: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं इसी के साथ अब मालवा अंचल में भी मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। मालवा अंचल में मानसून की दस्तक के साथ ही इंदौर, उज्जैन समेत तमाम कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिला। लंबे वक्त के बाद हुई झमाझम बारिश के चलते लोगों ने भी राहत महसूस की है। साथ ही मानसून की दस्तक होने के चलते किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखने मिल रही है।

किसानों के चेहरे पर भी खिली मुस्कान
मालवा अंचल में जैसे ही भारी बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, वैसे ही किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान देखने मिल रही थी। लंबे वक्त से किसान भी भारी बारिश का इंतजार कर रहे थे, जहां उनकी बोवनी बारिश की कमी के चलते अटकी पड़ी थी। वहीं अब भारी बारिश होने के बाद किसान अपनी बोवनी शुरू कर सकेंगे, जिसके लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी है।

इन जिलों में हुई झमाझम बारिश
मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन और खंडवा समेत कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिला। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से भारी बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर दी गई थी, जिसके बाद जोरदार बारिश का सिलसिला चला। भारी बारिश के चलते लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन लंबे वक्त से जारी मानसून के इंतजार के बाद बारिश का दिल खोलकर लोगों ने स्वागत किया।

इंदौर के कई इलाके हुए जलमग्न
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जैसे ही भारी बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, वैसे ही कई इलाके जलमग्न होने भी शुरू हो गए। कई इलाकों में जलजमाव जैसी स्थितियां पैदा हुई, जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने मैदान संभालते हुए, जल निकासी की व्यवस्था की, शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिसके चलते वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।












Click it and Unblock the Notifications