इस कारण PM MODI को अपना भाई मानती थी लता मंगेशकर....CM Shivraj ने किया 'मोदी@20' का विमोचन

इंदौर, 11 सितंबर : गुजरात के मुख्यमंत्री रहने से लेकर देश के प्रधानमंत्री बने रहने तक नरेंद्र मोदी के 20 सालों का सफर पूरा होने जा रहा है, जहां पीएम मोदी के इन्हीं बीस सालों के कार्यकाल में हुए कामों को लेकर लिखी गई किताब 'मोदी@20' प्रकाशित की गई है, जिसका विमोचन प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मौघे, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक मालिनी गौड, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन, अजा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, तेज बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, मधु वर्मा मौजूद थे।

यह पुस्तक देश का महिमामंडन करती है

यह पुस्तक देश का महिमामंडन करती है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, इंदौर को मेरा प्रणाम है। यह पुस्तक किसी व्यक्ति का महिमामंडन नहीं है। यह पुस्तक देश का महिमामंडन करती है। इस पुस्तक के लेखक कितने लब्ध प्रतिष्ठित हैं यह आप सभी जानते हैं। स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर जी ने इसकी प्रस्तावना लिखी है, और वह लिखते हैं कि, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद पर माथा टेका था, तब देश एक अलग ही भाव से भर गया था, और जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने पुणे में दीनानाथ मंगेशकर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने के आग्रह सहर्ष स्वीकार किया था, तब से मैं उन्हें अपना भाई मानती हूं।

आंखों से आंसू निकल पड़े थे

आंखों से आंसू निकल पड़े थे

एक संस्मरण साझा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता के बारे में बताते हुए कहा की, नरेंद्र मोदी एवं मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में जब लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए एकता यात्रा निकाली जा रही थी, तब मुझे केसरिया वाहिनी का संयोजक बनाया गया था, तब तत्कालीन सरकार द्वारा यात्रा को जम्मू से सड़क मार्ग से जाने से रोक दिया गया, और सीमित संख्या में वायु मार्ग से आठ लोगों को तिरंगा फहराने के लिए श्रीनगर लाल चौक जाने दिया, तब लगभग जो 80 लोग यात्रा में जम्मू तक गए थे, उन्हें लाल चौक जाकर तिरंगा फहराते हुए, वह दृश्य देखने को नहीं मिला, जिससे वह बहुत दुखी थे, तब इस विषय में बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंखों से आंसू निकल पड़े थे।

मोदी@20 का अनावरण किया

मोदी@20 का अनावरण किया

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में नगर के प्रबुद्धजनों के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा के उत्कर्ष 20 वर्ष पर आधारित पुस्तक मोदी@20 का अनावरण किया। पुस्तक में विभिन्न हस्तियों द्वारा लिखे गए लेखों का संकलन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+