Indore News: इंदौर में कार सवार महिला से एक्टिवा सवार बदमाशों ने छेड़छाड़ की, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कार सवार महिला से एक्टिवा सवार बदमाशों ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट भी की। बता दे पिछले कई दिनों से प्रदेश में लगातार महिला अत्याचार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

यह ताजा मामला इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में रिलेक्शन गार्डन के पास का बताया जा रहा है। जहां पर कार से जा रही महिला के साथ एक्टिवा सवार बदमाशों ने विंडो में हाथ डालकर छेड़छाड़ की। जब महिला ने पति को बताया तो उसने गाड़ी रूकवाई इसके बाद एक्टिवा सवार बदमाश कार के बोनट पर चढ़ गए और जमकर उत्पाद मचाया।

miscreants riding Activa molested a woman in a car police engaged in investigation

आरोपी ने अगले दिन उसने थाने पर कार वाले के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। लेकिन तीसरे दिन 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर एक्टिवा सवार के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर मोहित तिवारी और उसके साथी के खिलाफ के दर्ज किया है।

पीड़ित महिला के पति ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को वे दोस्त के साथ कार से जा रहे थे। कार में पीछे उनकी दोस्त की पत्नी और उनकी पत्नी बैठी हुई थी। तभी एक्टिवा सवार ने विंडो में हाथ डालकर उनके साथ छेड़खानी की। मेरी पत्नी चिकी तो हमने आरोपी करो का वह काफी नशे में था उसका एक और साथी भी नशे की हालत में था। गाड़ी रोकने पर हमसे विवाद करने लगा आरोपी कर के बोनट पर चढ़कर कूदने लगा। कार में तोड़फोड़ की। इससे उसके हाथ में चोट भी लगी। भीड़ जमा हुई तो वह भाग निकला।

घटना की विस्तृत जानकारी और पुलिस कार्रवाई

11 सितंबर को हुई घटना के संदर्भ में पीड़ित महिला के पति ने थाने में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने आवेदन किया, तो गाड़ी का नंबर नहीं पता था। बाद में पता चला कि एक्टिवा सवार मोहित तिवारी ने उनके दोस्त और उनके खिलाफ एक सड़क दुर्घटना का केस दर्ज करवाया है। इसके बाद तीसरे दिन मोहित तिवारी के लोग पीड़ित के दोस्त के घर आए और घटना को लेकर धमकाया। इस घटनाक्रम के बाद पीड़ित परिवार ने दोबारा थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

12 सितंबर को सुदामा नगर निवासी मोना जोशी ने एक नई शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कार चालक ने उनके बेटे को एक्सीडेंट कर दिया और मारपीट भी की। दूसरे पक्ष ने भी थाने में आकर अपनी दलील पेश की और घटना का वीडियो भी दिखाया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए दोनों रिपोर्ट दर्ज की हैं। जांच के दौरान दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं और सबूतों की छानबीन की जा रही है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+