युवक को गोली मारने के बाद LIVE आए बदमाश, दुर्लभ गैंग से जुड़े हैं आरोपी

इंदौर, 13 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका एक उदाहरण उस वक्त सामने आया जब देर रात शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने घटना से पहले और घटना के बाद में सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो भी शेयर किया है। सोशल मीडिया पर आरोपी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में आरोपी, युवक को मारने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। यह पूरा घटनाक्रम उस वक्त हुआ, जब युवक पान की दुकान पर खड़ा हुआ था, जहां कार सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी, गोली युवक के सिर में जा लगी, जिसके बाद युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

indore

पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, युवक को गोली मारने वाले आरोपियों में मुख्य आरोपी उज्जैन की दुर्लभ कश्यप गैंग से जुड़ा हुआ है, जहां इंदौर में आरोपी और युवक के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले युवक और उसके साथियों ने आरोपी के साथ मारपीट भी की थी, जिसके बाद आरोपी ने युवक से बदला लेने का मन बना लिया था, जहां मौका मिलते ही आरोपी ने युवक पर गोली चला दी।

कार में सवार होकर आए थे बदमाश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश नीले कलर की कार में सवार होकर आए थे, जहां पान की दुकान पर खड़े युवक को इन बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के सिर में जा लगी, जिसके चलते युवक गंभीर घायल हो गया। वहीं गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक का इलाज चला, लेकिन युवक की मौत की खबर सामने आ रही है, जिसकी पुष्टि का फिलहाल इंतजार है।

गोली कांड के बाद सोशल मीडिया पर लाइव आए बदमाश

गोली कांड को अंजाम देने के बाद बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए थे, जहां इसके बाद बदमाशों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव किया, जिसमें उन्होंने युवक से जुड़ी कई बातें भी कहीं। बताया जा रहा है कि, वारदात से पहले भी बदमाशों ने लाइव कर युवक को धमकी दी थी, इतना ही नहीं पुरानी रंजिश के चलते हुए इस विवाद में पहले भी कई बार दोनों गुटों के बीच विवाद की जानकारी सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+