Indore news: MIC मेंबर की संवेदनशीलता, महिला को निगम ले जाकर हाथों हाथ बनवाया पति का डेथ सर्टिफिकेट

अपने मिलनसार व्यवहार और कर्मठ अंदाज के लिए सियासत के गढ़ इंदौर में बेहद खास पहचान रखने वाले एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा की संवेदनशीलता एक बार फिर देखने मिली है, जहां मनीष शर्मा मामा के पास जब एक बुजुर्ग महिला अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए निगमकर्मियों द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत लेकर आई थी।

महिला के शिकायत करते ही तुरंत एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा बुजुर्ग महिला को अपने साथ गाड़ी में लेकर नगर निगम पहुंचे, और महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महज आधे घंटे में ही महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर महिला को सौंप दिया।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

दअरसल, एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा के पास एक बुजुर्ग महिला पहुंची और बताया की लंबे वक्त से उनसे अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन दिया हुआ लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, साथ ही जब भी वह नगर निगम जाती है तो निगमकर्मी उससे पैसे लेन-देन की बात करते हैं, जिस पर जन समस्या सुन रहे मनीष शर्मा मामा बुजुर्ग महिला को अपनी गाड़ी में बैठाकर नगर निगम ले गए और रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी की तलाश की लेकिन कर्मचारी नहीं मिला. वहीं मनीष मामा ने तुरंत महिला को पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर दिया।

चर्चाओं में रहते हैं मनीष मामा

एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा के अलग-अलग अंदाज इससे पहले भी सामने आ चुके हैं, जहां वे कभी चौराहों पर ट्रैफिक संभालते दिखाई दिए तो कभी अलग-अलग गानों पर डांस करते नजर आए हैं। वहीं अब मनीष शर्मा मामा का संवेदनशील अंदाज सामने आया है, जहां उन्होंने बुजुर्ग महिला की मदद करते हुए पति का तुरंत मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर दिया है। एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेहद करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां मनीष शर्मा इंदौर की विधानसभा तीन से पार्षद भी हैं।

ये भी पढ़े- Indore news: BJP ने बनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, निकाली मौन रैली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+