Indore news: इस दिन होगा मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन, CM Shivraj दिखाएंगे हरी झंडी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को मेट्रो की बड़ी सौगात मिलने जा रही है, जहां 30 सितंबर को इंदौर मेट्रो का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में ट्रायल रन होगा। वहीं इससे पहले कार्यक्रम की तैयारी के संदर्भ में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया, एवं आवश्यक निर्देश दिए।
मेट्रो के स्टेशन नंबर 3 से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया, मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी मनीष सिंह, कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी, निगमायुक्त हर्षिका सिंह तथा इंदौर मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सितंबर में होगा ट्रायल रन
Recommended Video
इंदौर में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की तैयारी पूरी कर ली गई है, जहां सितंबर माह में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल होने की संभावना है। वहीं मेट्रो ट्रेन का जल्द ट्रायल हो सके इसी के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े कर्मचारी रात दिन अपने काम में जुटे हुए हैं, जहां मेट्रो प्रोजेक्ट का काम 24 घंटे शहर में जारी है। वहीं मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। मेट्रो परियोजना के अंतर्गत भोपाल- इंदौर में ओरेंज लाइन और ब्लू लाइन का निर्माण किया जा रहा है। वहीं भोपाल- इंदौर मेट्रो परियोजना का कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा। भोपाल मेट्रो लाइन की लंबाई 31 किमी और लागत 7000 करोड़ है। हैं इंदौर मेट्रो लाइन की लंबाई भी 31 किमी और लागत 7500 करोड़ हैं।
मेट्रो ट्रेन दौड़ने की तैयारी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों मेट्रो प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है, जहां इंदौर में जल्द ही मेट्रो ट्रेन रफ्तार पकड़ती नजर आएगी। इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट की बात करें तो सितंबर तक इंदौर में मेट्रो ट्रेन चलाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है, जहां धीरे-धीरे यह कोशिश कामयाब होती भी नजर आ रही है। मेट्रो ट्रेन के लिए स्टेशन बनाने की कवायद की जा रही है, जहां अब जल्द ही मेट्रो ट्रेन के लिए लाइन बिछने और मेट्रो ट्रेन दौड़ने की तैयारी है। इंदौर में मेट्रो ट्रेन शुरू हो जाने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही इंदौर का विकास भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा।
ये भी पढ़े- Indore news: देशभर से आए महापौर ने देखा इंदौर का सफाई मॉडल, जमकर की तारीफ












Click it and Unblock the Notifications