धोखेबाज बॉयफ्रेंड की मंगेतर को सोशल मीडिया पर भेजा कुछ ऐसा मैसेज, टूट गई शादी
इंदौर, 11 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार अपराधों की संख्या बढ़ती चली जा रही है, जहां महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है, तो वहीं युवतियों के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही है। इस बीच एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें गर्लफ्रेंड ने शादी के नाम पर धोखा देने वाले लिव-इन पार्टनर की शादी तुड़वा दी। दरअसल, लिव-इन पार्टनर ने बॉयफ्रेंड की मंगेतर को सोशल मीडिया पर ढूंढकर उसे रेप की एफआईआर भेज दी, जिसे देखने के बाद लड़की के परिवार वालों ने लड़के से रिश्ता तोड़ दिया।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
पीड़िता ने बताया कि कई सालों पहले वह अपनी सहेली के साथ घूमने गई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात सहेली के बॉयफ्रेंड से हुई, जान पहचान होने के बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जिसके बाद यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। वहीं इसके बाद इंदौर की कंपनी में काम करने वाले आरोपी युवक ने लड़की से जबरदस्ती संबंध बनाए। वहीं इसके बाद आरोपी लड़के ने लड़की को शादी का झांसा भी दिया, फिर दोनों लिव इन में रहने लगे थे।

7 साल तक देता रहा शादी का झांसा
पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक पिछले 7 सालों से शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा, जिसके बाद पीड़िता को पता चला कि युवक किसी अन्य युवती से भी बातचीत करता है। वहीं इसके बाद युवक ने महाराष्ट्र के रहने वाली लड़की से सगाई कर ली, और पीड़िता के फोन उठाना भी बंद कर दिए। तब जाकर पीड़िता को इस धोखे का पता चला, जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी की मंगेतर को सोशल मीडिया पर ढूंढ कर उसे एफआईआर भेज दी।

समझौते के लिए दबाव बना रहा आरोपी
आरोपी युवक की शादी महाराष्ट्र की रहने वाली लड़की से तय हुई थी, जहां जुलाई में ही इन दोनों की शादी भी होना थी, लेकिन पीड़िता की ओर से लड़की को भेजी गई एफआईआर की कॉपी के बाद लड़की के परिजनों ने युवक से रिश्ता तोड़ दिया। वहीं अब आरोपी पीड़िता को समझौते के लिए लगातार परेशान कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications