Indore: 'मेरे जन्मदिन पर पोस्टर ना लगाएं, वरना निकाल देंगे...', महापौर का कार्यकर्ताओं को संदेश
मध्यप्रदेश के इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव नवाचार की ओर आगे बढ़ रहे हैं, जहां इस नवाचार के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर शहर को होर्डिंग मुक्त बनाने की शुरुआत खुद से ही करते हुए अपने जन्मदिन पर किसी तरह के होर्डिंग-पोस्टर ना लगाने की अपील कार्यकर्ताओं से की है।
इतना ही नहीं, महापौर ने समर्थकों की ओर से होर्डिंग-पोस्टर लगाने पर उन्हें तत्काल हटा देने की बात भी कही है।

इंदौर में लगातार अवैध होर्डिंग और पोस्टर को लेकर नगर निगम की टीम कार्रवाई करती नजर आ रही है, जहां नगर निगम की टीम शहर के अलग-अलग इलाकों में लग रहे अवैध होर्डिंग पोस्टर हटा रही है। इस बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नवाचार करते हुए अपने जन्मदिन पर समर्थकों से होर्डिंग और पोस्टर ना लगाने की अपील की है। इतना ही नहीं महापौर ने कहा है कि, यदि कोई कार्यकर्ता या समर्थक होर्डिंग पोस्टर लगता है, तो उसे हटा दिया जाएगा। बहरहाल, अब देखना होगा कि, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अपील का कितना असर शहर में देखने मिलता है।
इंदौर में बधाईकर्ताओ द्वारा महापौर पुष्यमित्र भार्गव के जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं के बड़े-बड़े कट आउट, होर्डिंग शहर में विभिन्न स्थानों पर लगा दिए गए थे, जिन्हें महापौर भार्गव द्वारा स्वयं निर्देश देकर हटवा दिए गए। इसके साथ ही उनके द्वारा अपील की गई की शहर की सुंदरता और स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए उनके जन्मदिन के होर्डिंग,फ्लेक्स नहीं लगाएं जाएं।
विदित हो कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा विगत दिवस परिषद मीटिंग एवं अन्य अवसरो पर कहा है कि इंदौर की स्वच्छता और सुंदरता से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उसी क्रम में उनके द्वारा शहर कि स्वच्छता एवं सुंदरता के लिए बैनर, पोस्टर,होर्डिंग नहीं लगाने के संबंध में अपील भी की गई थी। महापौर भार्गव ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए की उनके जन्मदिन पर बधाई या शुभकामनाओं के होर्डिंग शहर में कहीं भी लगे हो तो उन्हें तत्काल हटाया जाए।
ये भी पढ़े- Indore: 'मिया भाई की चाल, अब 'श्री राम नगर', सनातनी विधायक ने बदला कॉलोनी का नाम












Click it and Unblock the Notifications