MP के इस शहर में महापौर का एक्टिव अंदाज, कुछ इस तरह जाना जनता का हाल
इंदौर, 7 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार अपना दम दिखा रहे हैं, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव इन दिनों एक्टिव अंदाज में दिखाई दे रहे है, यहां वे लगातार झोन समीक्षा करते नजर आ रहे हैं। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर झोन क्रमांक 11 की समीक्षा की, इस दौरान झोन क्रमांक 11 के पांचों वार्डों में आमजन को आने वाली समस्याओं के निराकरण को लेकर महापौर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों को दिए निर्देश
झोन क्रमांक 11 के अंतर्गत आने वाले पांच वार्डों की समीक्षा करने पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ विधायक आकाश विजयवर्गीय, विधायक महेंद्र हार्डिया, एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, पार्षद विजयलक्ष्मी गोहर समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आमजन से वार्ड के हाल जाने और फिर अधिकारियों को समस्या का निराकरण करने के दिशा-निर्देश दिए। देखा जाए तो महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर झोन क्रमांक 11 की समीक्षा की, इस दौरान झोन क्रमांक 11 के पांचों वार्डों में आमजन को आने वाले समस्याओं के निराकरण को लेकर महापौर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लगातार कर रहे नवाचार
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर इन दिनों एयर क्वालिटी में सुधार को लेकर अलग-अलग तरह के प्रयास करते नजर आ रहा है, जहां इन्हीं प्रयासों को रफ्तार देने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद इलेक्ट्रिक वाहनों में ही सवारी करते नजर आते हैं, जहां शपथ ग्रहण के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव की इलेक्ट्रिक कार भी चर्चाओं का विषय बनी थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार अलग-अलग तरीके से जनता की समस्याओं का हल निकालते दिखाई दे रहे हैं, जहां वे लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं, और जनता से हाल जानने के साथ-साथ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications