Video: MP में महापौर का अलग अंदाज, सड़क पर उतरकर संभाला ट्रैफिक
इंदौर, 6 अगस्त: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव का एक्टिव अंदाज देखने मिला, जहां भार्गव ने कार्यभार संभालने से पहले शहर का ट्रैफिक संभाला। इस दौरान भार्गव के साथ विधायक मालिनी गौड़ समेत तमाम जनप्रतिनिधि नजर आ रहे थे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शपथ लेने के बाद शनिवार को नगर निगम पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया, जहां इससे पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव शहर के सबसे व्यस्ततम महू नाका चौराहे पर पहुंचे और ट्रैफिक संभाला, साथ ही विधायक मालिनी गौड़ और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ हाथों में तख्ती थाम शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संभाला कार्यभार
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम पहुंचते ही सबसे पहले सीढ़ियों को नमन किया, वहीं इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कार्यभार संभाला। इस दौरान कार्यभार संभालने नगर निगम पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, अजा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व महापौर उमाशशि शर्मा, वरिष्ठ नेता सुदर्शन गुप्ता, पार्षद संध्या यादव, सुरेश कुरवाड़े, जीतू यादव, कंचन गिदवानी, योगेश गेंदर, भारत सिंह रघुवंशी और अश्विनी शुक्ला समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

नए महापौर के विकास का विजन
कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आगामी तीन माह के लिए शहर से जुड़ी विकास प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला, और अलग-अलग क्षेत्रों के लिए तैयार किया विकास प्लान साझा किया। शहर में पेयजल की समस्या का समाधान किया जा सके, और इंदौर शहर को ग्रीन सिटी बनाने के लिए भी महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने खास प्लान तैयार किया है। इसी के साथ ग्रीन इंदौर और क्लीन इंदौर के संकल्प के साथ इंदौर स्वच्छता में नंबर वन बना रहे, जो सिस्टम अभी है, उसे और इंप्रुव करने पर भी महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जोर दिया।

भार्गव इस्तेमाल करेंगे इलेक्ट्रिक कार
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी अब इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल करेंगे, जहां पुष्यमित्र भार्गव के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी उनकी इलेक्ट्रिक कार सुर्खियों में बनी रही। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपने नवाचार के लिए अलग पहचान रखते हैं, जहां वे प्रदेश के युवा महापौर होने के साथ-साथ शहर के विकास को लेकर अलग विजन के लिए खास पहचान रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications