MP: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत मुस्लिम बेटियों का हुआ निकाह, कांग्रेस विधायक ने दी बधाई

देवास में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन में जिसमें 416 कन्याओं का विवाह गायत्री परिवार द्वारा वैदिक मंत्रोचार एवं 06 कन्याओ का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज द्वारा संपन्न कराया गया।

Dewas

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत टोंकखुर्द में सामुहिक विवाह/निकाह सम्मेलन का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण टोंकखुर्द में हुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन में जिसमें 416 कन्याओं का विवाह गायत्री परिवार द्वारा वैदिक मंत्रोचार एवं 06 कन्याओ का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज द्वारा संपन्न कराया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन में 422 दूल्हों की बारात भव्य जुलूस के रूप में हाथी घोड़े एवं बैंड बाजे के साथ फ्रीगंज चौराहा टोंकखुर्द से प्रांरभ होकर कृषि उपज मंडी प्रांगण टोंकखुर्द तक प‍हुंची। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों द्वारा नव दम्‍पत्ति को उपहार के रूप में मध्य प्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार 49 हजार रूपये राशि का चेक प्रदाय किया किया।

सांसद और विधायक ने दी बधाई

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने नव दम्‍पत्ति को चेक प्रदान किया एवं नव जीवन की बधाई दी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन में सोनकच्छ विधायक सज्‍जन सिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्‍यक्ष लीला अटारिया ने नव दम्‍पत्ति को चेक प्रदान किया एवं नव जीवन की बधाई दी। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, राजेश यादव, मनोज राजानी, मनीष सोलंकी, महेन्‍द्र सिंह चावड़ा, नरेन्‍द्र पाटीदार सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी सम्‍पत उपाध्‍याय, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर टी प्रतीक राव, एसडीम संदीप शिवा, जनपद सीईओ चरक शिवहरे सहित अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे।

अलग-अलग जिलों में आयोजित समारोह

प्रदेश में इससे पहले भी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत अलग-अलग जिलों में विवाह समारोह संपन्न कराए गए हैं, जिनसे प्रदेश भर की कई बेटियों के घर बसे हैं। वहीं अब हाल ही में देवास जिले के टोंक खुर्द में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बेटियों के विवाह संपन्न कराए गए, जिसमें 416 कन्याओं का विवाह गायत्री परिवार द्वारा वैदिक मंत्रोचार एवं 06 कन्याओ का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज द्वारा संपन्न कराया गया। विवाह समारोह के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि पहुंचे थे।

ये भी पढ़े- Indore news: बेरोजगारों के लिए Good news, कुछ इस तरह मिलेगा रोजगार का मौका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+