Indore news: बेरोजगारों के लिए Good news, कुछ इस तरह मिलेगा रोजगार का मौका
इंदौर में 20 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 600 से अधिक युवाओं को नौकरी दिलवायी जाएगी।

इंदौर जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में 20 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 600 से अधिक युवाओं को नौकरी दिलवायी जाएगी। मेले में 18 से 45 वर्ष के आवेदक जो की अनपढ़ से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में उत्तीर्ण है अथवा तकनिकी योग्यता है को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों साथ लाकर मेले में भाग ले सकते हैं।
कुछ ऐसा रहेगा मेले का कार्यक्रम
उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई बताया कि, एक दिवसीय रोजगार मेला 20 अप्रैल 2023 (गुरूवार) को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर (जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास) पोलोग्राउन्ड इन्दौर में आयोजित होगा। उक्त रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे- रूपरंग स्टोर्स, मेनपॉवर सर्विसेज बी एबल, चेकमेट सर्विसेज, श्याम ऑटोमोटिव, पटेल मोटर्स, जस्टडॉयल एवं कल्पमोनेटरी आदि के लगभग 600 से अधिक विभिन्न पदों जैसे-सेल्स एक्जिकेटिव, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर मार्केटिंग, टीम लीडर, सुरक्षा गार्ड, हैल्पर, पेकर, ऑपरेटर आदि के पदों हेतू आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदको के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे।
रोजगार को लेकर सराहनीय पहल
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है।
ये भी पढ़े- Indore news: लव मैरिज से नाराज मामा ससुर ने दुल्हन का सिर फोड़ा, जमकर हुई मारपीट












Click it and Unblock the Notifications