Indore news: आम ने ली महिला की जान, खाने से पहले इस बात का रखें ध्यान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महिला की आम खाने से मौत हो गई थी, पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के साथ ही दोपहर में सास ने भी आम खाए थे। आम का इस्तेमाल धोने के बाद ही किया गया। जानकारी के मुताबिक आम कार्बाइड से पके हुए थे और उन्हें धोकर उपयोग में लिया गया था।
महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था की महिला की मौत धीमे जहर के कारण हुई है। शव का पीएम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि, जहरीला पदार्थ खाने के कारण ही महिला की मौत हुई है। आम के अंदर कोई जहरीला पदार्थ हो सकता है या फिर महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया हो।

आम खाने के बाद बिगड़ा था स्वास्थ्य
इंदौर से एक अनोखा मामला सामने आया था, जहां आम खाने से महिला की मौत हो गई थी। हालांकि, मामला संदिग्ध था, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया था। पीएम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। जानकारी के मुताबिक, महिला ने देर शाम खाना खाने के बाद आम खाए थे, जिसके बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी, और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
कुछ ऐसा था मामला
दरअसल, शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर में रहने वाली अर्चना नामक महिला की अचानक देर शाम तबीयत खराब होने के बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि, महिला ने देर शाम खाना खाने के बाद आम खाए थे, जिसके बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी, और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, महिला के साथ उसकी सास ने भी आम खाए थे। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की बात कह रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: 2 बच्चों की मां को फेसबुक पर अनजान से दोस्ती करना भारी पड़ा, अपहरण कर ले गया साथ












Click it and Unblock the Notifications