Indore news: 2 बच्चों की मां को फेसबुक पर अनजान से दोस्ती करना भारी पड़ा, अपहरण कर ले गया साथ
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां हैदराबाद की रहने वाली शादीशुदा महिला अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ लापता है, जहां अब दोनों की तलाश में हैदराबाद पुलिस इंदौर, भोपाल और उज्जैन समेत अलग-अलग इलाकों पर दबिश दे रही है, बावजूद इसके दोनों ही पुलिस के हाथ नहीं आ रहे।
महिला के पति ने अपनी पत्नी की अपहरण की रिपोर्ट पुलिस को लिखाई है, जहां महिला की तलाश के लिए हैदराबाद पुलिस इंदौर पहुंची है। महिला जिस युवक के साथ लापता हुई है, वह युवक इंदौर का ही रहने वाला है, जहां शादी से पहले महिला भी इंदौर में ही रहती थी। इधर, पुलिस ने शहर के अलग-अलग ठिकानों पर छापे मार कार्रवाई को अंजाम दिया, लेकिन बावजूद इसके महिला और युवक नहीं मिले।

कुछ ऐसा है मामला
जानकारी के मुताबिक हैदराबाद के कॉस्मेटिक व्यापारी ने अपने पति के गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस से की है। अपनी शिकायत में कॉस्मेटिक व्यापारी ने बताया कि, 4 साल पहले उनकी शादी इंदौर की रहने वाली महिला से हुई थी। शादी के बाद महिला का एक 2 साल का बेटा और एक बेटी है। करीब 1 साल पहले महिला की फेसबुक पर अनजान युवक से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद यह दोस्ती मैसेज और कॉल के जरिए आगे बढ़ गई है। महिला कई बार इंदौर जाकर युवक से मिली भी थी। वहीं 10 दिन पहले यानी 2 जुलाई को युवक महिला का अपहरण कर उसे अपने साथ लेकर चले गया।
जांच में जुटी पुलिस
महिला के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला और युवक की तलाश शुरू कर दी है, जहां दोनों की तलाश में पुलिस अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला के पिता ने बताया कि, कुछ समय पहले उनके द्वारा महिला की जिस युवक से दोस्ती थी, उसके घर जाकर उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके घर मौजूद लोगों ने मारपीट करते हुए महिला के पिता को भगा दिया गया। वहीं इसके बाद अब महिला का अपहरण कर युवक महिला को अपने साथ लेकर गया है।
ये भी पढ़े- MP news: आम खाने के बाद बिगड़ी महिला की तबियत, अस्पताल ले जाते ही तोड़ा दम












Click it and Unblock the Notifications