Indore News: यहां लोग आम खाकर वन विभाग को दे रहे गुठलियां, ऐसा क्यों, जानिए
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुंआ, साउथ तुकोगंज में चल रहे मराठी सोशल ग्रुप के सालाना आयोजन मेंगो जत्रा में ग्रुप द्वारा संचालित की जा रही है। आम चखने के स्टॉल पर जो लोगों द्वारा आम खाए जा रहे हैं, उन आमों की गुठलियों को आयोजकों द्वारा प्रतिदिन एकत्रित करके प्रतिदिन ही उसे वन विभाग को सौंपा जा रहा है।
इन गुठलियां को वन विभाग द्वारा रोपने के उपयुक्त बना कर पौधे बनाएगा उसके बाद आम के पौधों को किसानों को वितरित किया जाएगा। संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि, वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई है, एकत्रित होने वाली सभी आमों की गुठलियों को प्रतिदिन वन विभाग को सौंपा जा रहा है, जिससे पौधे बनाएंगे।

मराठी सोशल ग्रुप की ओर से आयोजित मैंगो जत्रा का शुभारंभ ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुंआ, साउथ तुकोगंज पर शुरू हुआ। यह आयोजन 17 मई से 19 मई तक प्रतिदिन सुबह तक चलेगा। मैंगो जत्रा में आम उत्पादको ने हिस्सा लिया।
मेंगो जत्रा में रत्नागिरी, देवगढ़ (कोंकण) के आम उत्पादक वहां के विशिष्ट हापूस आम और अन्य उत्पाद लेकर ग्राहक को विक्रय करते है। जत्रा के पहले ही दिन सुबह से ही इंदोरियो ने गर्मी के राजा आम का स्वाद चखा और खबू हापुस आम खरीदे। इस बार कृषकों ने बढ़ चढ़ कर मेंगो जत्रा में हिस्सा लिया है।
आम की खास वैरायटी मिलेगी
आम फलों का राजा है आम, यह फल गर्मी में बहुत ठंडक देता है, हापुस आम पूरे प्रदेश के साथ देश भर में भी प्रसिद्ध है, मैंगो जत्रा में इंदौरियो को एक ही जगह पर हापुस आमों की वैरायटी मिल रही है। जत्रा में आए लोगों ने बताया की, मराठी सोशल ग्रुप द्वारा 10 वर्षो से आयोजित किया जा रहा यह आयोजन बहुत ही सराहनीय कार्य है। आयोजकों की मेहनत से स्वाद के शौकीनों का जबरजस्त प्रतिसाद मैंगो जत्रा को मिलता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था की और से नाम मात्र शुल्क पर चखने हेतु हापुस आम उपलब्ध है, और लोगों ने इसका खूब लुत्फ उठाया।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में लगी 'मैंगो जत्रा', आम की खास वैरायटी चखकर चौंके ग्राहक












Click it and Unblock the Notifications