Indore news: इंदौर में लगी 'मैंगो जत्रा', आम की खास वैरायटी चखकर चौंके ग्राहक

इंदौर में मराठी सोशल ग्रुप की ओर से आयोजित मेंगो जत्रा का शुभारंभ ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुंआ, साउथ तुकोगंज पर शुरू हुआ। यह आयोजन 17 मई से 19 मई तक प्रतिदिन सुबह तक चलेगा। मैंगो जत्रा में आम उत्पादको ने हिस्सा लिया।

मेंगो जत्रा में रत्नागिरी, देवगढ़ (कोंकण) के आम उत्पादक वहां के विशिष्ट हापूस आम और अन्य उत्पाद लेकर ग्राहक को विक्रय करते है। जत्रा के पहले ही दिन सुबह से ही इंदोरियो ने गर्मी के राजा आम का स्वाद चखा और खबू हापुस आम खरीदे। इस बार कृषकों ने बढ़ चढ़ कर मेंगो जत्रा में हिस्सा लिया है।

Indore

आम की खास वैरायटी मिलेगी

आम फलों का राजा है आम, यह फल गर्मी में बहुत ठंडक देता है, हापुस आम पूरे प्रदेश के साथ देश भर में भी प्रसिद्ध है, मैंगो जत्रा में इंदौरियो को एक ही जगह पर हापुस आमों की वैरायटी मिल रही है। जत्रा में आए लोगों ने बताया की, मराठी सोशल ग्रुप द्वारा 10 वर्षो से आयोजित किया जा रहा यह आयोजन बहुत ही सराहनीय कार्य है। आयोजकों की मेहनत से स्वाद के शौकीनों का जबरजस्त प्रतिसाद मैंगो जत्रा को मिलता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था की और से नाम मात्र शुल्क पर चखने हेतु हापुस आम उपलब्ध है, और लोगों ने इसका खूब लुत्फ उठाया।

कई तरह के व्यंजन मिलेंगे

मराठी व्यंजन एव इंदौरी चाट चौपाटी का भी मेंगो जत्रा में समावेश किया गया। मराठी व्यंजनों में जैसे झूणका भाकर ठेचा, अप्पे, श्रीखंड पूरी, मेंगो मस्तानी, अनारसे आदि उपलब्ध रहें इसके अलावा इंदौरी चाट चौपाटी में विभिन्न आइटम भी उपलब्ध रहे लोगों ने इसका भी आनंद लिया। मैंगो यात्रा मध्य प्रदेश में लगने वाला एक बेहद अनूठा ऐसा मिला है, जहां सिर्फ आमों का विक्रय होता है। इस मेले में महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में किसान हापुस आम लेकर इंदौर पहुंचते हैं।

ये भी पढ़े- Noorjahan Mango: दुनियाभर में खास पहचान रखता है 5 किलो का नूरजहां आम, ये है खासियत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+