गर्ल हॉस्टल में घुस लड़कियों के अंडरगारमेंट्स के साथ ऐसी हरकत करता था 29 साल का युवक, पुलिस भी हैरान
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक ऐसा युवक को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों के हॉस्टल या रूम में घुसकर उन्हें अंडरगारमेंट्स को ब्लेड से काट देता था। आरोपी इतना शातिर था कि घर में इतनी बारीकी से दाखिल होता था कि किसी को खबर तक नहीं होती थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस के पास 20 से ज्यादा शिकायतें पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि युवक ने कई लड़कियों से अश्लील हरकतें भी की हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में युवक मानसिक विकृति का शिकार लग रहा है। युवक ज्यादातर गर्ल्स हॉस्टल और रूम लेकर रह रहीं अकेली लड़कियों को यह टारगेट करता था।
Recommended Video

युवतियों के अंडरगारमेंट को ब्लेड से काटता था युवक
थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि पिछले एक साल से 29 साल का आरोपी श्रीकांत ऐसी हरकतें कर रहा था। आरोपी गर्ल्स हॉस्टल या फिर जहां अकेली लड़कियां रहती थीं, उन स्थानों की पहले रेकी करता था। मौका पाकर वह बहुत ही स्टाइल से खिड़की या दरवाजा खोलकर भीतर दाखिल होता था। भीतर जाकर युवतियों के अंडरगारमेंट को ब्लेड से काट देता था। इतना ही नहीं उनके अन्य कपड़ों में भी वह कट मार देता था। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत मिली थी।

एक महीने से बढ़ गईं थी हरकतें
थाना प्रभारी के अनुसार, पिछले एक महीने से इसकी हरकतें काफी ज्यादा बढ़ गई थीं। आरोपी ने शीतल नगर, सुमन नगर, स्वर्ण बाग कॉलोनी समेत अन्य कई स्थानों पर इस प्रकार की हरकत की थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी प्लानिंग की और इसे दबोच लिया। पूछताछ में यह मानसिक विकृति का शिकार लग रहा है। ज्यादातर गर्ल्स हॉस्टल और रूम लेकर रह रहीं अकेली लड़कियों को यह टारगेट करता था। पूर्व में इसके खिलाफ 19 केस दर्ज हुए थे। इसके बाद दो और लड़कियों थाने पहुंची थीं।

कैसे पकड़ा गया सिरफिरा
युवक शुक्रवार की रात रवि जागृति नगर निवासी रवि मेवाड़ा के घर में घुस गया और सामान चुराने लगा। जैसे ही मेवाड़ा ने उसे ललकारा किचन से कैंची व दरांती उठाकर मारने की कोशिश की। इतने में सभी घरवाले जाग गए और शोर मचा दिया। हंगामा सुनकर आसपास के लोग आ गए और युवक को घर में बंद कर लिया। इसके बाद लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications