Weather update : मालवा-निमाड़ में सर्द हुआ मौसम का मिजाज, आगे कुछ ऐसा रहेगा हाल

इंदौर में यदि मौसम हालातों पर नजर डालें तो तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है, जिसके चलते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक का दर्ज हुआ है।

indore

साल 2022 बीतने को है, और ऐसे में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड अपना जोर दिखाती नजर आ रही है। यही कारण है कि, मालवा निमाड़ अंचल में ठंड लगातार बढ़ रही है, और मौसम का बदलता मिजाज लोगों को सर्द हवाओं से परेशान करता नजर आ रहा है। संभाग के अलग-अलग जिलों की बात करें तो लगातार बढ़ती ठंड से लोग परेशान होते नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिक आने वाले दिनों में उसी तरह की कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जता रहे हैं। बता दें कि अबकी बार दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह तक ठंड पड़ने का इंतजार किया जा रहा था, जहां अब यह इंतजार पूरा होता नजर आ रहा है।

कुछ ऐसा है इंदौर में मौसम का हाल

कुछ ऐसा है इंदौर में मौसम का हाल

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में यदि मौसम हालातों पर नजर डालें तो तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है, जिसके चलते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक का दर्ज हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम होकर 24.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। गुरुवार को सामान्य से एक डिग्री ज्यादा होकर 27.3 डिग्री दर्ज हुआ है। उधर, रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कुलमिलाकर देखा जाए तो मौसम में भी लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखा जा रहा है।

ठंड ने दिखाया जोर

ठंड ने दिखाया जोर

दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। मालवा-निमाड़ अंचल में पिछले कुछ दिनों से लगातार ठंड का इंतजार किया जा रहा था, जो अब समाप्त हुआ, जहां कड़ाके की ठंड ने मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ में अपनी दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और सर्द हवाओं ने मालवा निमाड़ के इंदौर, उज्जैन, खंडवा, खरगोन और धार जैसे जिलों में तापमान गिरा दिया है, जिसके चलते अब ठिठुरन महसूस होने लगी है। वहीं ठिठुरन से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह के प्रयास करते नजर आ रहे हैं, जिसमें कहीं लोग अलाव जलाकर ठंड को दूर भगा रहे हैं, तो कहीं गर्म कपड़ों का सहारा लिया जा रहा है।

शीतलहर से जूझ रहा इंदौर

शीतलहर से जूझ रहा इंदौर

जैसे-जैसे दिसंबर का महीना बीतते चला जा रहा है, वैसे-वैसे ठंड का मिजाज भी अब बदलते चला जा रहा है। मालवा-निमाड़ संभाग में सर्द हवाओं के चलते ठंड का एहसास होने लगा है, जिसके चलते लोग भी अब गर्म कपड़े ओढ़े और अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। अबकी बार मालवा-निमाड़ में ठंडी हवाओं ने अपनी दस्तक थोड़ी देर से दी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जनवरी और फरवरी में ठंडी हवाओं की रफ्तार तेज होगी, जिसके चलते प्रदेश का मालवा-निमाड़ संभाग शीत लहर से जूझता नजर आएगा।

ये भी पढ़े- Ujjain : सुजलाम जल सम्मेलन में शामिल हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत, कही ये बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+