MP की पॉलिटिक्स में बढ़ा मालवा-निमाड़ का कद, यहां से ही CM और नेता प्रतिपक्ष
BJP ने उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना है, तो वहीं मंदसौर की मल्हारगढ़ विधानसभा से विधायक जगदीश देवड़ा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। दोनों ही नेता मालवांचल से आते हैं, जहां दोनों ही नेताओं का दम अब एमपी की सियासत में देखने मिलेगा।
इधर, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मालवा- निमाड़ अंचल से आने वाले विधायक उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष बनाया है, जहां नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद उमंग सिंघार आदिवासी अंचल से जुड़े लोगों की आवाज सदन में उठा पाएंगे, तो वहीं सिंघार के नेता प्रतिपक्ष बनने से मालवा-निमाड़ अंचल को फायदा होगा।

मालवा अंचल के बड़े नेता हैं सिंघार
उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं, तो वहीं मोहन यादव को आरएसएस का बेहद करीबी माना जाता है। लंबे संघर्ष के बाद डॉक्टर मोहन यादव ने यह मुकाम हासिल किया है, जहां छात्र राजनीति से अपने सियासी करियर की शुरुआत करने वाले मोहन यादव BJP के बड़े नेता बन चुके हैं। मोहन यादव की गिनती उज्जैन संभाग के बड़े बीजेपी के नेताओं में की जाती है, तो वहीं यादव के साथ कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम भी काम करती है।
निमाड़ में दम दिखाते हैं उमंग सिंघार
उमंग सिंघार कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं, जहां मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल से आने वाले उमंग सिंघार निमाड़ अंचल के बड़े नेता माने जाते हैं। इतना ही नहीं उमंग सिंगार अलग-अलग पदों पर रहकर पार्टी के लिए जिम्मेदारी निभा चुके हैं, तो वहीं सिंगार का परिवार भी कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। उमंग सिंगार की बुआ स्व. जमुना देवी मध्य प्रदेश की उपमुख्यमंत्री रह चुकी हैं, तो वहीं जमुना देवी के बाद अब उमंग सिंगार सियासत में समाज सेवा का दायित्व निभा रहे हैं। वर्तमान में उमंग सिंगार निमाड़ अंचल के गंधवानी से विधायक हैं, तो वहीं इससे पहले सिंगार अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
ये भी पढ़े- MP News: कौन हैं जीतू पटवारी, जिन्हें कांग्रेस ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष, जानिए












Click it and Unblock the Notifications