Viral Video: Reel बनाने के लिए राजवाड़ा चौक पर लिए सात फेरे, बीच सड़क पर परंपरा को बनाया मजाक
इंदौर में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शहर के राजवाड़ा चौक पर एक लड़का, लड़की की वेशभूषा पहने दूसरे लड़के के साथ सात फेरे लेकर नजर आ रहा है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शहर के राजवाड़ा चौक पर एक लड़का, लड़की की वेशभूषा पहने दूसरे लड़के के साथ सात फेरे लेकर नजर आ रहा है। दोनों ही लड़के अपनी गाड़ी पर आते हैं और गाड़ी रखने के बाद सड़क पर ही अग्नि जलाकर सात फेरे लेते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं फेरे लेने के बाद दोनों आसपास खड़े लोगों का आशीर्वाद ले रहे हैं, जिनमें वहां मौजूद पुलिस वाले के पैर छूते भी दोनों दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद धर्म और संस्कृति बचाओ समिति की ओर से सराफा थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
शहर के राजवाड़ा चौक पर एक कपल अपनी गाड़ी से आता है, और उतर कर वहीं पर हवन कुंड लगाता है। हवन कुंड लगाने के बाद एक-दूसरे को हार पहनाया जाता है, और फिर हवन कुंड के चारों और घूम कर सात फेरे लिए जाते हैं। इस बीच वहां मौजूद कई लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगते हैं तो कुछ लोग दोनों को देख कर आगे बढ़ जाते हैं। कुछ दूर चलने के बाद लड़का, लड़की को आगे कर देता है, और खुद उसके पीछे चलने लगता है। इतना ही नहीं लड़का आगे चल रही लड़की को लात मारता भी दिखाई दे रहा है। वहीं इसके बाद फेरे खत्म होते ही दोनों वहां मौजूद लोगों के पैर छूने लगते हैं, दोनों ही जिन लोगों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं, उनमें एक पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है।
लड़के को पहनाई लड़की के ड्रेस
जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में लड़के को ही दुल्हन बनाया गया है, साथ ही जो लड़का दूल्हा बना है, वह और जो लड़का दुल्हन बना है, दोनों ही आपस में दोस्त बताया जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, यह दोनों ही युवक आपस में दोस्त हैं, और इससे पहले भी इसी तरह के वीडियो अलग-अलग स्थानों पर बना चुके हैं। वहीं अबकी बार इन्होंने राजवाड़ा चौक पर एक ऐसा वीडियो बनाया जिसमें दोनों ही दूल्हा- दुल्हन बन कर सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं। उधर, इस मामले में धर्म एवं संस्कृति बचाओ समिति के अध्यक्ष ने सराफा थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने दोनों ही युवकों की तलाश में जुट गई है। उधर, जैसे-जैसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वैसे-वैसे सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भी देखने मिल रहा है, जहां यूजर्स दोनों के खिलाफ कार्रवाई की बात कहते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Dhar news: 3 बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, बच्चों के शव बरामद, महिला को ढूंढ रहे गोताखोर












Click it and Unblock the Notifications