Indore News: मकर संक्रांति पर कैलाश विजयवर्गीय ने उड़ाई पतंग, किससे लड़ाया पेच, जानिए
मध्यप्रदेश के इंदौर में मकर संक्रांति का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पतंग को उडंची देते हुए आसमान में पहुंचाया, साथ ही सिलोतिया और गिल्ली डंडा जैसे पारंपरिक खेलों में अपना दम दिखाया।
मकर संक्रांति के अवसर पर शहर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां शहरवासियों ने पतंगबाजी, गिल्ली डंडा और सितोलिया जैसे पारंपरिक खेलों का आनंद लिया।

शहरवासियों के साथ हमेशा की तरह इस बार भी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पतंग को ऊंची उड़ान देते हुए आसमान तक पहुंचाया, तो वहीं सितोलिया और गिल्ली डंडा जैसे पारंपरिक खेलों में हाथ आजमाया।इस दौरान विजयवर्गीय के साथ MLA रमेश मेंदोला, BJP नेता हरिनारायण यादव, चंदू राव शिंदे समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
वहीं मकर संक्रांति पर्व पर अबकी बार विधानसभा दो का नजारा बदला-बदला नजर आया, जहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ दादा दयालु यानि एमएलए रमेश मेंदोला ने पतंगबाजी कर अपना दम दिखाया। वहीं अबकी बार दादा दयालु पतंगबाजी के दौरान बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे, जहां दादा दयालु के बदले हुए लुक पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी बात रखते हुए जो कहा उसे सुन पूरे मैदान में तालियां बज उठी है।
विधानसभा-2 के सुगनीदेवी मैदान में आयोजित पतंगबाजी महोत्सव के दौरान दादा दयालु यानि एमएलए रमेश मेंदोला का लुक बदला-बदला नजर आया, जहां दादा दयालु बेहद स्लीम फीट होकर अबकी बार पतंगबाजी के मैदान में उतरे थे। वहीं दादा दयालु का ये बदला हुआ लुक मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बेहद पसंद आया।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में मकर संक्रांति का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पतंग को उडंची देते हुए आसमान में पहुंचाया, साथ ही सिलोतिया और गिल्ली डंडा जैसे पारंपरिक खेलों में अपना दम दिखाया।
ये भी पढ़े- MP News: 2 लाख से ज्यादा सरकारी पदों पर होगी भर्ती, CM का ऐलान, किन विभागों में कितने पद, जानिए












Click it and Unblock the Notifications