Indore News: मकर संक्रांति से दशहरे तक, इंदौर में रहेंगे कितने स्थानीय अवकाश, जानिए
मध्यप्रदेश के इंदौर में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश किया जारी है। इंदौर जिले में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर 14 जनवरी को स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा घोषित किया गया है। यह अवकाश बैंक और कोषालय में लागु नहीं होगा।
कलेक्टर द्वारा घोषित किए गए इन अवकाशों में प्रमुख तौर पर मकर संक्रांति पर्व का अवकाश, रंग पंचमी, अहिल्या उत्सव आधा दिन, और दशहरे के दूसरे दिन अवकाश घोषित किया गया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह की ओर से स्थानीय अवकाशों का ऐलान किया गया है, जहां स्थानीय अवकाशों में मकर संक्रांति से लेकर दशहरे के दूसरे दिन तक लगभग 4 स्थानीय अवकाश दिए गए हैं। कलेक्टर की ओर से दिए गए इन स्थानीय अवकाशों के तहत स्कूल कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, तो वहीं बैंक और कोषालय पर यह आदेश लागू नहीं होगा। इंदौर में मकर संक्रांति, रंग पंचमी जैसे त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते है। यही कारण है कि, इन अवकाशों पर कलेक्टर की ओर से स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसी के साथ-साथ अहिल्या उत्सव का आधे दिन और दशहरे के अगले दिन पूरा अवकाश घोषित किया गया है।
इंदौर में मकर संक्रांति पर्व को लेकर हर्षोल्लास नजर आ रहा है, जहां मकर संक्रांति पर्व पर पतंग की दुकान सज चुकी है। अबकी बार मकर संक्रांति पर पतंग बाजी करने वालों पर पुलिस प्रशासन की पहनी नजर है, जहां अबकी बार चाइनीज डोर से पतंग उड़ाना पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। वहीं यदि फिर भी कोई चाइनीज डोर से पतंग उड़ाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, चाइनीज डोर की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रशासन और पुलिस तैयार नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: गोपाल मंदिर में शादी से मचा हड़कंप, कमिश्नर ने कलेक्टर को दिए जांच के आदेश












Click it and Unblock the Notifications