Indore News: गोपाल मंदिर में शादी से मचा हड़कंप, कमिश्नर ने कलेक्टर को दिए जांच के आदेश
मध्यप्रदेश के इंदौर की पहचान प्रसिद्ध गोपाल मंदिर धर्मस्थल की मर्यादा के लिए जाना जाता है, वहां धार्मिक आस्था को दरकिनार कर शादी का आयोजन किया गया। वर्षों पुराने किरायेदारों को बेदखल करने वाले इस मंदिर को अब आय का साधन बनाते हुए किराये पर दे दिया गया।
राधा-कृष्ण की प्रतिमा के सामने शादी का मंडप बनाया गया, जहां भक्त बैठते थे। इस आयोजन की अनुमति से प्रशासनिक अधिकारी इनकार कर रहे हैं, जबकि मंदिर में दो दिनों से सजावट चल रही थी।

कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने बताया कि, पुजारियों और भक्तों के विरोध के बावजूद परिवार ने अनुमति का हवाला देकर पूरे मंदिर परिसर को अपने कब्जे में रखा है, और धर्म के नाम पर मंदिरों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने वाले भाजपा नेताओं मंत्रियों की अब भावना आहत नहीं हो रही है मूकदर्शक बने हैं, भाजपा जनप्रतिनिधि और प्रशासन, गोपाल मंदिर में शादी का समारोह आयोजित करने की अनुमति देने वाले और धार्मिक स्थल का शादी के समारोह के लिए उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही होना चाहिए।
संभागायुक्त दीपक सिंह ने गोपाल मंदिर में विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घटना का संज्ञान लिया है। इस आशय की जानकारी मिलने पर कलेक्टर इंदौर, आशीष सिंह को निर्देशित किया है कि वे इस घटना की जाँच कराएं। जाँच ADM स्तर के किसी अधिकारी से कराई जाए। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा को इस संबंध में जाँच करने के लिए आदेशित कर दिया गया है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर की पहचान प्रसिद्ध गोपाल मंदिर धर्मस्थल की मर्यादा के लिए जाना जाता है, वहां धार्मिक आस्था को दरकिनार कर शादी का आयोजन किया गया। वर्षों पुराने किरायेदारों को बेदखल करने वाले इस मंदिर को अब आय का साधन बनाते हुए किराये पर दे दिया गया।
ये भी पढ़े- MP News: ये अवैध कॉलोनियां होंगी ध्वस्त, कलेक्टर का एक्शन प्लान तैयार












Click it and Unblock the Notifications