Indore News: कितना जबरदस्त था रेस्टोरेंट में हुआ विस्फोट? दूर से दिख रही लपटें, सामने आया VIDEO
Indore News: इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र के एबी रोड पर स्थित एक बहुमंजिला इमारत में गैस की टंकी फटने से भीषण आग लग गई है।
आग बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर स्थित मचान रेस्टोरेंट में लगी थी। देखते ही देखते आग ने बिल्डिंग के नीचे के ऑफिस को भी चपेट में ले लिया। जिस रेस्टोरेंट में आग लगी है वह कई दिनों से बंद पड़ा था। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दरअसल, आगजनी का मामला विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित टावर 61 नामक बिल्डिंग में हुई। जहां बंद पड़े रेस्टोरेंट में अचानक से आग लग गई। शुरुआती जांच में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से आग लगने की बात सामने आ रही है। जिस टाइम बिल्डिंग में आग लगी उस समय बिल्डिंग में कई लोग मौजूद थे।
हालांकि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आगजनी की जानकारी मिलते ही विधायक रमेश मेंदोला भी मौके पर पहुंच गए। आग के कारण एबी रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। जिसके कारण ट्रैफिक को भी डायवर्ट करना पड़ा।
आग लगने से रेस्टोरेंट पुरी तरह जलकर खाक हो गई है। वही इस आगजनी में किसी की हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है। फिलहाल दमकल विभाग ने 30 टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया है।












Click it and Unblock the Notifications