Mahima chaudhary ने खोला राज, Sanjay dutt से सीखी ये बात
एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने बताया कि, मैं संजय दत्त को देखती थी, इधर शूट कर रहे हैं। उधर, पिक्चर हिट भी दे रहे हैं, मैंने कहा कमाल है ये इन्हें कैंसर है। मैं यहां पड़ी हुई हूं, इसके बाद मैंने और स्टोरिया पड़ी।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता के बाद अब स्वास्थ्य के मामले में भी नंबर वन बनने की तैयारी में जुटा है, जहां सीएचएल हॉस्पिटल्स 114 में विश्व कैंसर दिवस पर नयी प्रौद्योगिकी का उद्घाटन किया, जो कैंसर मरीजों की सटीक देखभाल करेगी। उद्घाटन अवसर पर अभिनेत्री और कैंसर सर्वाइवर महिमा चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विश्व कैंसर दिवस पर सीएचएल हॉस्पिटल्स 114 इंदौर ने एलेक्टा मेडिकल सिस्टम्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी करते हुए अपनी एलेक्टा हार्मोनी सिस्टम लॉन्च की है।

संजय दत्त से सीखी ये बात
यह अपनी तरह का पहला लीनियर एक्सेलरेटर है, जिसका लक्ष्य कैंसर की देखभाल में सुधार लाना और सटीक रेडिओथेरपी देना है। उद्घाटन अवसर पर अभिनेत्री और कैंसर सर्वाइवर महिमा चौधरी उपस्थित रही।एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने बताया कि, मैं संजय दत्त को देखती थी, इधर शूट कर रहे हैं। उधर, पिक्चर हिट भी दे रहे हैं, मैंने कहा कमाल है ये इन्हें कैंसर है। मैं यहां पड़ी हुई हूं, इसके बाद मैंने और स्टोरिया पड़ी।

बहुत सारे ट्रीटमेंट अवेलेबल है
एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने कहा कि, कैंसर उस स्टेज पर डिटेक्ट होना चाहिए, जब बहुत अर्ली है, उसके लिए बहुत सारे ट्रीटमेंट अवेलेबल है, जितना जल्दी आपको ट्रीटमेंट मिलेगा उतनी कम दवाइयों और उतनी ही कम तकलीफों से ठीक हो जाएंगे। एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने कहा कि बहुत अच्छा है, यहां हॉस्पिटल में पहली बार इतनी आधुनिक मशीन इंदौर आई है। अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में देने वाली महिमा चौधरी को कैंसर हुआ था। एक्ट्रेस इस खबर को जानकर टूट गई थी, लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को संभाला और कैंसर से निजात पाई।

इस तरह होगा इलाज
कैंसर मरीजों पर इलाज के लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत ही जरूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर 1 मिलियन आबादी के लिए एक रेडिओथेरपी (आरटी) सिस्टम होनी चाहिए। फिलहाल, भारत में हर एक मिलियन आबादी के लिए 0.4 आरटी सिस्टम्स हैं, जब कि मध्य प्रदेश में यह संख्या सिर्फ 0.3 यानी राष्ट्रीय औसत से भी कम है। एलेक्टा हार्मोनी जैसे उन्नत लिनक्स सबसे अच्छे इलाज 70% तक तेजी देकर समस्याओं के निवारण में मदद कर सकती है। इससे लंबा वेटिंग टाइम कम हो सकता है, और मरीज की जान बचने की संभावना बढ़ती है।
ये भी पढ़े- Indore: बारात में DJ बुलाने वाले हो जाएं सावधान, ट्रैफिक जाम होने पर भरना पड़ा 4 हजार का जुर्माना












Click it and Unblock the Notifications