Indore: बारात में DJ बुलाने वाले हो जाएं सावधान, ट्रैफिक जाम होने पर भरना पड़ा 4 हजार का जुर्माना

इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जो उन लोगों के लिए सबक है, जो बारात में डीजे वाहन बुलाकर ट्रैफिक जाम करते हैं।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके पीछे का उद्देश्य इंदौर को स्वच्छता के बाद ट्रैफिक में नंबर वन बनाना है। इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस लगातार यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए काम कर रही। इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जो उन लोगों के लिए सबक है, जो बारात में डीजे वाहन बुलाकर ट्रैफिक जाम करते हैं। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसे डीजे वाहन का चालान बनाया है, जो बारात में शामिल होकर यातायात को बाधित कर रहा था।

कुछ इस तरह हुई कार्रवाई

कुछ इस तरह हुई कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन के यातायात प्रबंधन हेतु भ्रमण के दौरान बाणगंगा रेलवे क्रासिंग से गुजरते वक्त देखा कि बाणगंगा रोड से जा रही बारात में डीजे अत्यधिक तेज आवाज में बजाकर, डीजे और बारात द्वारा पूरे मार्ग का यातायात अवरुद्ध किया जा रहा है, जिससे अन्य आमजनमानस को मानसिक कष्ट एवं रोड पर वाहनो की लाइन लग रही है। एडिशनल सीपी द्वारा फोन कर लवकुश चौराहा पर यातायात प्रबंधन का कार्य देख रहे सूबेदार बृजराज अजनार को बुलाकर पहले तो मार्ग का यातायात सुगम करवाया गया, और उक्त डीजे चालक पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

ट्रैफिक जाम करने वालों को मिलेगा सबक

ट्रैफिक जाम करने वालों को मिलेगा सबक

निर्देश मिलते ही सूबेदार ब्रजराज अजनार ने डीजे वाहन के चालक पर 4000 रुपये का जुर्माना कर समन शुल्क राशि जमा करवाई। वाहन चालक और डीजे ऑपरेटर को हिदायत दी गयी कि अत्यधिक तेज आवाज में डीजे ना चलाये और सड़क के एक किनारे में ही वाहन चलाये, यातायात को अवरुद्ध नहीं करे। कुल मिलाकर देखा जाए तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई इस तरह की कार्रवाई से उन लोगों को सबक मिलेगा जो लोग बारात में डीजे लगाकर ट्रैफिक जाम करने का काम करते हैं।

लगातार जारी है कार्रवाई

लगातार जारी है कार्रवाई

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, जहां ट्रैफिक व्यवस्था को बंद करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि, अब शहर में धीरे-धीरे ट्रैफिक व्यवस्था सुधरती नजर आ रही है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात बाधित करने वालों को अलग-अलग तरीकों से हिदायत के साथ ही सजा भी दी जा रही है, जिससे सबक लेकर वे आने वाले समय में ट्रैफिक नियमों का पालन कर सकें।

ये भी पढ़े- Khelo India youth games: MP की बेटियों ने मारी बाजी, आर्टिस्टिक पेयर योगासन में जीता गोल्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+