Mahakumbh 2025: इंदौर से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन, वाराणसी और पुरी तक हो सकेगी यात्रा
मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रैन का संचालन किया जा रहा है।
जो दिनांक 06.02.2025 को इंदौर शहर से "महाकुंभ के साथ वाराणसी, गंगासागर एवं पुरी यात्रा" के लिए रवाना होगी।

यह ट्रेन मध्यप्रदेश के इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर एवं कटनी स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रैन पर सवार हो सकेंगे। 08 रातें/09 दिनों की इस यात्रा में वाराणसी, प्रयागराज (महाकुंभ), गंगासागर, कोलकाता एवं पुरी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को महज रु. 24,500/- प्रति व्यक्ति (SL- इकॉनामी श्रेणी), रु. 34,400/- प्रति व्यक्ति (3AC स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं रु. 42,600/- प्रति व्यक्ति (2AC कम्फर्ट श्रेणी) आईआरसीटीसी, इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है।
भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।
आईआरसीटीसी पोर्टल पर अलग से महाकुंभ प्रयागराज में आईआरसीटीसी टेंट सिटी की बूकिंग भी की जा रही है। इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आई.आर.सी.टी.सी. के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय में निम्नलिखित फ़ोन नम्बरों पर संपर्क कर सकते है।
प्रयागराज कुंभ को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी है, जहां कुंभ में जाने के लिए लोग ट्रेन और बस की बुकिंग करवा चुके हैं, वहीं अब ट्रेन और बस की बुकिंग हो जाने के चलते लोगों को प्रयागराज पहुंचने के लिए अलग-अलग साधनों का उपयोग करना पड़ रहा है.
ये भी पढ़े- Indore में नगर निगम करवाएगी 450 करोड़ के काम, किस कॉलोनी में क्या होगा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications