Indore में नगर निगम करवाएगी 450 करोड़ के काम, किस कॉलोनी में क्या होगा, जानिए

मध्यप्रदेश का इंदौर अब स्मार्ट सिटी बनने की तरफ आगे बढ़ रही है, जहां विकास के ट्रैक पर रफ्तार पकड़ते इस शहर को विकसित बनाने के लिए इंदौर नगर निगम लगातार प्रयासरत है, जहां इसी के मद्देनजर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में संपन्न हुई MIC बैठक में 450 करोड से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में महापौर सभाकक्ष में मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयुक्त शिवम वर्मा, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, जीतू यादव, राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाडिया, अभिषेक शर्मा, मनीष शर्मा मामा, समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख व अन्य उपस्थित थे।

Indore

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मेयर इन कौंसिल की बैठक में नमामि गंगे प्रोजैक्ट के तहत राशि रूपये 417 करोड की लागत से शहर के 3 स्थानो जिनमें कबीटखेडी में 120 एमएलडी क्षमता, बेगमखेडी कनाडियां में 40 एमएलडी क्षमता व लक्ष्मीबाई तिराहा वीआयपी रोड पर 35 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण एवं सीवरेज लाइन डालने के कार्यो को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। बैठक में मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अद्योसंरचना निर्माण अंतर्गत विधानसभा 02 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 27 में नंदानगर रोड 11 से 30 के पास रिक्त भूमि पर राशि रूपये 15 करोड की लागत से सुव्यवस्थित स्पोर्टस कॉम्पलेक्स निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके साथ ही मेयर इन कौंसिल की बैठक में शहर के यातायात प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए, मालवा मिल चौराहे से पाटनीपुरा चौराहा तक राशि रूपये 06 करोड की लागत से ब्रिज निर्माण की स्वीकृति, शहर के विभिन्न स्थानो पर राशि रूपये 17 करोड की लागत से संपवेल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके साथ ही मेयर इन कौसिल की बैठक में नगर के विभिन्न विकास कार्ये हेतु हटाए गये सुलभ काम्पलेक्स के स्थान पर पूर्व से अनुबंधित शर्मा अनुसार सीएसआर मद से सुलभ काम्पलेक्स का पुननिर्माण, सीवरेज लाईन बिछाने एवं सीवरेज ट्रीटमेंट पलांटस निर्माण के विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने तथा निर्माण कार्येा का सुपरविजन इत्यादी हेतु कंसलटेन्ट की स्वीकृति के साथ ही अन्य विकास कार्यो से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

ये भी पढ़े- Indore: समर्थकों की भीड़ देख रुक गया काफिला, CM ने देखते ही दिया खास रिएक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+