Mahakal lok : श्रद्धालुओं के लिए खुला महाकाल लोक, पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

उज्जैन, 13 अक्टूबर : मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद अब महाकाल लोक को आम जनमानस के लिए खोल दिया गया है। यही कारण है कि, बड़ी संख्या में आम जनता अब महाकाल लोक को निहारने पहुंच रही है। महाकाल लोक खुलते ही पहले ही दिन लगभग 15 हजार से ज्यादा लोग महाकाल लोक का भ्रमण करने और महाकाल लोक को निहारने पहुंचे। महाकाल लोक को निहारने उज्जैन और मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश और दुनिया के अलग-अलग स्थानों से लोग धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे हैं।

ujjain

महाकाल लोक निहारने का उत्साह

प्रदेश और देश के अलग-अलग स्थानों से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे श्रद्धालुओं में महाकाल लोक को निहारने का अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। यही कारण है कि, बड़ी संख्या में लोग महाकाल लोक को निहारने पहुंच रहे हैं। फिलहाल, महाकाल लोक में ई-रिक्शा की सेवा शुरू नहीं हुई है, जिसके चलते लोग पैदल ही महाकाल लोक को निहार रहे हैं। महाकाल लोक को निहारने वाले श्रद्धालुओं की संख्या शाम के वक्त लगातार बढ़ रही है, जहां लोग शाम के वक्त महाकाल लोक को देखने में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

इस तरह हो रही महाकाल लोक में एंट्री

महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद फिलहाल तो महाकाल लोक को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है, जहां श्रद्धालु महाकाल लोक का दीदार करते हुए मंदिर परिसर में पहुंच रहे हैं, फिलहाल महाकाल लोक में एंट्री पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है, तो वहीं महाकाल लोक में चलने वाली ई-रिक्शा के लिए चार्ज रहेगा, या नहीं इसका फैसला फिलहाल नहीं किया गया है। उधर, महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से ही श्रद्धालुओं में महाकाल लोक के दीदार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग महाकाल लोक का दीदार करने पहुंच रहे हैं।

पीएम मोदी ने किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया। धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया। वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक पहुंचकर महाकाल लोक का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ई-रिक्शा में सवारी करते हुए बड़ी ही बारीकी से महाकाल लोक का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+