MP weather update : मालवा-निमाड़ में सर्द हवाओं ने कंपकपाया, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं ने अपना रुख कड़ा कर लिया है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लगातार गिरते तापमान के कारण ठंड महसूस होने लगी है। इससे पहले की बात करें तो पिछले 4 साल में अबकी बार नवंबर में ठंड बड़ी है। इतना ही नहीं नवंबर माह खत्म होते-होते एक बार फिर ठंड का रुख कड़ा होने की संभावना जताई जा रही है। लगातार दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है, जिसके चलते सर्द हवाओं को महसूस किया जा सकता है।

प्रदेश के कई हिस्सों में अलर्ट

प्रदेश के कई हिस्सों में अलर्ट

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार ठिठुरन बढ़ने से अलर्ट जारी कर दिया गया है, जहां 25 नवंबर के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान खजुराहो में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इंदौर, खरगोन और उज्जैन में ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। अभी तक सबसे कम तापमान वाले जिलों पर एक नजर डाली जाए तो इसमें मालवा निमाड़ का खरगोन जिला शामिल है। उधर, लगातार बढ़ती ठिठुरन के चलते एक बार फिर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मालवा-निमाड़ में भी ठंड की दस्तक

मालवा-निमाड़ में भी ठंड की दस्तक

ठंड के लिए अलग पहचान रखने वाले मालवा निमाड़ अंचल में भी अब गुलाबी ठंड की दस्तक हो चुकी है, जहां ठंड की दस्तक होने के बाद अब तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में इसी तरह से तापमान में गिरावट दर्ज होने का सिलसिला जारी रहेगा, जहां इसी तरह से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उधर, प्रदेश के अलग-अलग अंचलों में भी इसी तरह की स्थिति नजर आ रही है, जहां ठंड की दस्तक के साथ ही ठंड लगातार बढ़ रही है।

अबकी बार मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

अबकी बार मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। भारी बारिश का सिलसिला थम चुका है, जहां मौसम साफ नजर आ रहा है। मौसम के साफ होते ही लोगों ने भी राहत महसूस की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+