MP में मजदूरों के बीच नवनिर्वाचित महापौर, समस्याओं के निराकरण का दिलाया भरोसा
इंदौर, 24 जुलाई: स्वच्छ शहर इंदौर के नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव जनसेवा के लिए मैदान में निकल पड़े हैं, जहां भार्गव ने बीजेपी के पितृपुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय का संकल्प साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मजदूर वर्ग के बीच दस्तक दी, यहां पुष्यमित्र भार्गव का अलग अंदाज देखने मिला, जहां उन्होंने मजदूर वर्ग के लोगों से चर्चा कर उनका हाल जाना. इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ बड़ी संख्या में आमजन और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मजदूरों की समस्या का करेंगे निराकरण
रिकॉर्ड मतों से नगर निगम चुनाव का रण जीतने के बाद शहर के नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव अब शहर की सेवा के लिए एक्टिव मोड़ पर नजर आ रहे हैं, जहां वे शहर के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही आमजन से मेल झोल भी बढ़ा रहे हैं। उधर, महापौर बनने के बाद पुष्यमित्र भार्गव का अलग अंदाज चंदन नगर चौराहे पर देखने मिला, जहां भार्गव ने मजदूर वर्ग के लोगों के पास पहुंचकर पहले तो उनका हाल जाना, और फिर उनकी समस्या सुन जल्द समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

जीत के बाद जनता का जताया आभार
महापौर पुष्यमित्र भार्गव वार्ड क्रमांक 1 की जनता का आभार व्यक्त करने भी पहुंचे, जहां भार्गव के साथ वरिष्ठ बीजेपी नेता सुदर्शन गुप्ता और पार्षद महेश चौधरी मौजूद रहे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो महापौर बनने के बाद पुष्यमित्र भार्गव का अलग अंदाज देखने मिला, जहां उन्होंने मजदूर वर्ग के लोगों से चर्चा कर उनका हाल जाना। साथ ही उन्होंने मजदूरों को समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिलने के बाद मजदूर वर्ग में भी उत्साह का माहौल नजर आ रहा था।

हासिल की है रिकॉर्ड वोटों से जीत
बीजेपी के महापौर प्रत्याशी रहे पुष्यमित्र भार्गव अब इंदौर के महापौर बन चुके हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करते हुए नया इतिहास कायम किया है। इतना ही नहीं पुष्यमित्र भार्गव की महाविजय के साथ बीजेपी ने जीत का पंच भी लगा दिया है। एमपी का दिल कहे जाने वाले शहर इंदौर को अपनी नई निगम सरकार मिल चुकी है, साथ ही अपनी जिंदादिली के लिए अलग पहचान रखने वाले शहर इंदौर को पुष्यमित्र भार्गव के रूप में अपना नया महापौर भी मिल गया है।












Click it and Unblock the Notifications