MP: पार्श्व गायक किशोर कुमार के जन्मदिन पर मनेगा इस शहर का गौरव दिवस, तैयारी पूरी

खंडवा, 3 अगस्त: मध्यप्रदेश में इन दिनों अलग-अलग शहरों का गौरव दिवस मनाया जा रहा है, जहां इसी कड़ी में अब खंडवा नगर का गौरव दिवस मनाया जाएगा। आगामी 4 अगस्त यानी गायक किशोर कुमार के जन्मदिन पर खंडवा नगर का गौरव दिवस मनाया जाएगा। गौरव दिवस के आयोजन 3 अगस्त से प्रारंभ होंगे जिसमें सुबह 7ः30 बजे नगर निगम चौराहा पर जुंबा डांस होगा। आगामी 3 अगस्त को सुबह 11 बजे गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम पर छात्रों की श्रृंखला तैयार कर खंडवा का नक्शा एवं मेरा अभिमान खंडवा अंकित किया जाएगा। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता होगी। 3 अगस्त को ही रात्रि 8 बजे से बॉम्बे बाजार मैं फूड कोर्ट का आयोजन होगा, जिसमें शहर की सभी संस्थाएं एवं व्यापारी अपने-अपने फूड स्टॉल लगाएंगे।

khandwa

आयोजित होगी बैंड प्रतियोगिता

खंडवा गौरव दिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गीत-संगीत के कार्यक्रम भी शामिल हैं, जहां नगर निगम चौराहा पर बैंड प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें शहर के बैंड दलों द्वारा किशोर कुमार जी के गीतों का वादन किया जाएगा। इसी दौरान नगर निगम चौराहा पर प्रदेश के राज्य खेल मलखम्ब का प्रदर्शन किया जाएगा।

4 अगस्त को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

आगामी 4 अगस्त को खंडवा का गौरव दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत सुबह 11 बजे से खंडवा गौरव यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें श्री दादा जी का रथ, गणगौर नृत्य, काठी लोक नृत्य, विट्ठल मंदिर नाम सप्ताह की झांकी, संत सिंगाजी भजन, श्री ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग की झांकी,कोरकू लोकनृत्य और छात्रों का बैंड सम्मिलित रहेगा। गौरव यात्रा नगर निगम से प्रारंभ होकर घंटाघर चौराहा,केवलराम पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन,बस स्टेंड,पुलिस कंट्रोल रूम, बजरंग चौक होते हुए मंडी प्रांगण में गौरव यात्रा संपन्न होगी। आगामी 4 अगस्त को शाम 6ः30 से अनाज मंडी प्रांगण में किशोर नाइट का आयोजन होगा। आगामी 5 अगस्त को गौरव दिवस के समापन समारोह में किशोर कुमार सभागृह सिविल लाइन खंडवा में निमाड़ी हिंदी विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

कलेक्टर ने जनता से की अपील

कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने खंडवा के सभी नागरिकों से अपील की है कि, वे 3 एवं 4 अगस्त को अपने-अपने घरों के सामने रंगोली बनाएं और घर पर लाइटिंग करें। इसके अलावा घरों के आसपास सफाई भी करें। कलेक्टर सिंह ने शहर के सभी नागरिकों से गौरव दिवस के सभी कार्यक्रमो में सहभागिता करने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+