दहशतगर्दी के Video viral करना पड़ा महंगा, दुर्लभ गैंग की तर्ज पर वारदात को अंजाम देते थे बदमाश!
इंदौर, 6 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद होते चले जा रहे हैं, जहां लगातार बदमाश अलग-अलग तरीकों से वारदात को अंजाम देते चले जा रहे हैं. इन दिनों शहर के बदमाशों में अपराध का एक अलग ट्रेंड देखने मिल रहा है, जहां बदमाश अब अपराध करने के बाद दहशतगर्दी के वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल भी करते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर कार में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों के वीडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. वहीं पुलिस ने इस मामले में नाबालिक लड़कों की एक गैंग को हिरासत में लिया है, जिसका सरगना खुद को डॉन बताता है. साथ ही उसकी चाहत उज्जैन के चर्चित बदमाश दुर्लभ कश्यप की तरह बनने की है.

रात में देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस अधिकारियों की माने तो रात में कार के कांच फोड़ने और दहशत फैलाने जैसी घटनाओं को पुलिस ने संज्ञान में लिया था, जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने 6 नाबालिग बदमाशों को हिरासत में लिया है. वहीं अब पुलिस इनसे पूछताछ कर अन्य अपराधों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
दुर्लभ गैंग की तर्ज पर वारदात को अंजाम देते थे बदमाश
पुलिस गिरफ्त में आए बदमाशों की माने तो वह सभी उज्जैन की दुर्लभ गैंग से आकर्षित हैं. इसी के चलते वह आए दिन इस तरह की वारदातों को अंजाम देते रहते हैं. उज्जैन में भी इसी तरह दुर्लभ गैंग लोगों में दहशत फैलाने का काम करते है, जिसके मुख्य सरगना दुर्लभ कश्यप की एक गैंगवार में हत्या कर दी गई थी.












Click it and Unblock the Notifications