MP News: गरबा में तीसरी आंख से मनचलों पर पुलिस की नजर, इन पर होगा एक्शन

मध्यप्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं के सुरक्षित महसूस करने के लिए पुलिस की पहल पुलिस मुख्यालय, भोपाल के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है।

इसी क्रम मे नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना एवं अति. पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह बरिया के निर्देशन में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को विशेष व्यवस्था लगाई जाने के लिए निर्देशित किया गया है, जिसमे पूजा स्थलों एवं गरबा स्थलों के आसपास दो पहिया वाहनों से महिला बल निरंतर पेट्रोलिंग कर असामाजिक एवं मनचलों पर नजर रखेगी।

Indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

इसी तारतम्य में जिला खरगोन के समस्त थानों व चौकियों पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने अन्य पुलिस बल के साथ मिलकर नवरात्रि पंडालों व गरबा स्थलों के आसपास दो पहिया वाहनों से निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है। पेट्रोलिंग के दौरान महिला पुलिस बल के द्वारा पूजा स्थलों के आसपास घूमने वाले मनचलो को लगातार रोका टोकी कर निगरानी की गई।

जिला खरगोन में नवरात्रि पर्व के पूर्व ही शांति समितियों की बैठक मे गरबा पांडालों में CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के लिए चर्चा भी की गई थी। साथ ही पुलिस के द्वारा महिला एवं बालिकाओ की सुरक्षा व्यवस्था में ड्रोन कैमरो का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं के सुरक्षित महसूस करने के लिए पुलिस की पहल पुलिस मुख्यालय, भोपाल के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। नवरात्रि त्योहार को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है, जहां पुलिस-प्रशासन की ओर से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं. इसी के साथ मनचलों पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है.

ये भी पढ़े- 'मेरा पवित्र भाव...', गरबा में गौमूत्र के आचमन पर अब क्या बोले BJP नेता चिंटू वर्मा, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+