Love affair: पति को लगा पत्नी का है पड़ोसी के साथ अफेयर, उठाया खौफनाक कदम
खंडवा से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने पड़ोस में आए मेहमान पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से हत्या करने का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने घर के पड़ोस में आए मेहमान को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को शक था कि घर के पड़ोस में आए मेहमान के साथ उसकी पत्नी का अफेयर है। यही कारण रहा कि, घर के पास जब पड़ोसी के घर मेहमान उसे दिखा तो उसने कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी ने मेहमान पर कुल्हाड़ी से कई बार किए, जहां ज्यादा रक्त बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जहां उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
यह पूरा घटनाक्रम खंडवा जिले के मोघट रोड थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां ग्राम देवला माफी में गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के घर उसका मेहमान आया हुआ था, मेहमान ने घर में खाना खाया और फिर जब मेहमान वापस अपने घर जाने लगा तो पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उस पर हमला बोल दिया, जहां युवक ने एकाएक कुल्हाड़ी से मेहमान पर कई बार कर दिए। आरोपी युवक मेहमान पर कुल्हाड़ी से सिर और कंधे पर वार करता रहा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौत हो जाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जांच पड़ताल करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
ये रहा हमले का कारण
जानकारी के मुताबिक आरोपी को शक था कि पड़ोस में आए मेहमान के साथ उसकी पत्नी का अफेयर है, जिसके चलते उसने लगातार मेहमान पर नजर बनाए रखी और फिर मौका मिलते ही पड़ोस में आए मेहमान पर कुल्हाड़ी से वार कर दिए। आरोपी युवक की ओर से किए गए वार सिर और पेट में लगे, जिसके चलते मेहमान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटनाक्रम के बाद गांव में हड़कंप मच गया, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि आरोपी अक्सर अपनी पत्नी पर चरित्र को लेकर शंका करता था, साथ ही वह पड़ोस में आए मेहमान पर भी शंका करता था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।
ये भी पढ़े- Love affair: बॉयफ्रेंड के साथ भागी 7 बच्चों की मां, 6 महीने बाद गांव लौटते ही दोनों ने किया ये काम












Click it and Unblock the Notifications