Love affair: बॉयफ्रेंड के साथ भागी 7 बच्चों की मां, 6 महीने बाद गांव लौटते ही दोनों ने किया ये काम
खंडवा में महिला और पुरूष ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है की दोनों के बीच लंबे वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

मध्यप्रदेश के खंडवा से महिला और पुरुष के सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां दोनों ने जहर पीकर आत्महत्या की है। जानकारी के मुताबिक दोनों ही शादीशुदा थे बावजूद इसके दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते दोनों घर छोड़कर भाग खड़े हुए थे, वहीं 6 महीने तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद वापस घर लौटे थे, जहां दोनों के ही घर वालों ने उन्हें घर में रखने से मना कर दिया था। संभवतः इसी से आहत होकर दोनों ने जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उधर, घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए।
कुछ ऐसा है मामला
जानकारी के मुताबिक मृतक महिला और पुरुष दोनों का ही घर आमने सामने था। इसी के चलते दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। महिला और पुरुष दोनों ही बिना बनाए घर से भाग खड़े हुए, जहां लगभग 6 महीने तक दोनों अलग अलग स्थानों पर घूमते रहे। वहीं फिर दोनों जब घर आए तो दोनों के ही परिजनों ने इन्हें घर में रखने से मना कर दिया। बताया जाता है की, महिला और पुरुष दोनों ही शादीशुदा थे। महिला के 7 बच्चे थे तो वहीं पुरुष भी 2 बच्चों का बाप था। महिला और पुरुष दोनों ने ही जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। उधर, इस घटनाक्रम के बाद गांव में हड़कंप मच गया, जहां हर कोई महिला और पुरुष के शव देखने पहुंचने लगे थे।
दोनों के शव एक साथ मिले
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, सिल्टिया गांव में रहने वाली महिला का घर के सामने रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों किसान थे, और पहले से ही शादीशुदा थे। एक साल पहले वे घर से भाग गए थे। सात-आठ माह तक वे बाहर ही घूमते रहे उसके बाद वे गांव लौटे। महिला ने बयान दिया कि वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। इसके बाद प्रेमी की पत्नी और उसके बेटों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इसी तरह महिला के पति और बच्चों ने भी उसे घर से बाहर कर दिया। साथ ही दोनों के परिजनों ने उन्हें गांव में कदम न रखने की चेतावनी भी दी। सोमवार को बावड़िया गांव के पास दोनों के शव मिले।
ये भी पढ़े- Viral video: बीच रास्ते में चाकू लेकर पत्नी पर टूट पड़ा पति, जिसने भी देखा उड़ गए होश
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications