Loksabha Election: इंदौर से मराठी मांगे टिकट, बैठक में हुई बात, BJP नहीं तो कोई और सही
Loksabha Election अब नजदीक हैं, जहां ऐसे में जल्द ही BJP और कांग्रेस दोनों ही दल की ओर से इंदौर लोकसभा के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किए जाने की तैयारी है। इस बीच अब सियासत के गढ़ इंदौर में मराठी समाज ने अभियान शुरू किया है, जिसमें मराठी समाज इंदौर लोकसभा से टिकट की मांग कर रहा है।
मराठी समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के सभी संगठनों के साथ-साथ समाज से जुड़े साधु संत भी मौजूद रहे। इस बैठक में इंदौर लोकसभा से मराठी भाषी को चुनाव लड़ने की मांग हुई, जहां इसी पर मंथन करते हुए तमाम मराठी समाज के संगठनों ने BJP से इंदौर लोकसभा के लिए टिकट की मांग की है।

बैठक में हुई ये बात
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मराठी समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित की गई बैठक में इस बात पर चर्चा हुई की आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इंदौर से किसी मराठी समाज के व्यक्ति को टिकट मिलना चाहिए। वहीं इसके लिए कुछ संगठन के लोगों ने BJP से टिकट की मांग की है। वहीं बैठक में यह बात भी प्रमुखता से रखी गई कि, यदि BJP मराठी समाज के व्यक्ति को टिकट नहीं देती है, तो समाज दूसरे दल से टिकट की मांग कर सकता है। वहीं यदि दूसरा कोई दल समाज के किसी व्यक्ति को टिकट देता है, तो पूरा समाज उसी दल के साथ खड़ा नजर आएगा, जो समाज को प्राथमिकता देगा।
इंदौर में मराठी समाज की अच्छी संख्या
सियासत के गढ़ इंदौर को मराठी बाहुल्य शहर माना जाता है, जहां मराठी समाज के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। इंदौर से इससे पहले भी मराठी समाज के कई बड़े नेता उच्च पदों पर रहे हैं, जिसमें प्रमुख तौर पर सुमित्रा महाजन ने लोकसभा स्पीकर तक का सफर तय किया है। कृष्ण मुरारी मोघे, गौरव रणदीवे, चंदू राव शिंदे, सुधीर देडगे जैसे नामों ने भी सियासत में अपना दम दिखाया है, लेकिन वर्तमान में दायित्ववान मराठी समाज के नेताओं की संख्या इंदौर में चिंता का विषय बन रही है। यही कारण है कि, मराठी समाज ने एक बार फिर आगामी लोकसभा चुनाव में शहर की किसी एक लोकसभा सीट से टिकट की मांग की है।
मराठी समाज से टिकट की दौड़ में शामिल नाम
सियासत के गढ़ इंदौर से आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए दम दिखाने वाले मराठी समाज के दावेदारों की बात करें तो इनमें बीजेपी से पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे मंदार महाजन, बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, कृष्ण मुरारी मोघे, स्वाति काशिद, आयुषी देखमुख और अर्चना चितले के नाम शामिल हैं, तो वहीं कांग्रेस की ओर से मराठी समाज का कोई सशक्त नेता टिकट की दौड़ में नजर नहीं आ रहा। पिछले कई सालों का रिकॉर्ड देखें तो इसमें BJP ने मराठी समाज को सशक्त नेतृत्व दिया है। यही कारण है कि, अबकी बार भी मराठी समाज BJP से सशक्त नेतृत्व के तौर पर शहर की लोकसभा से टिकट की मांग कर रहा है।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंदौर से BJP प्रत्याशी कौन?, दिल्ली से होगा फैसला, इन नामों पर चली चर्चा












Click it and Unblock the Notifications