Indore News: CM बोल रहे थे, शंकर लालवानी सुन रहे थे, प्रत्याशी लिस्ट आते ही मिला ऐसा रिएक्शन

Loksabha Election के लिए BJP अब तैयार नजर आ रही है, जहां BJP ने अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है। BJP की ओर से जारी की गई लिस्ट में मध्य प्रदेश की लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है, जहां संगठन ने इंदौर से एक बार फिर शंकर लालवानी को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है।

BJP की लिस्ट जिस वक्त जारी हुई, उस वक्त CM डॉ. मोहन यादव इंदौर में BJP के लोकसभा कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वहीं मंच पर शंकर लालवानी भी बैठे हुए थे, जैसे ही CM को लिस्ट जारी होने और शंकर लालवानी को प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी लगी, वैसे ही उन्होंने शंकर लालवानी को बधाई दी। CM के बधाई देते ही शंकर लालवानी को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया, जहां एक के बाद एक लगातार नेता लालवानी को बधाई देते रहे।

Indore

BJP संगठन की ओर से मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर पहले ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया था, तो वहीं पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को होल्ड किया गया था, जिसके बाद अब बुधवार की देर शाम संगठन की ओर से जारी की गई लिस्ट में संगठन ने शेष बची हुई सभी पांच सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ BJP ने मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जहां अब संगठन चुनावी तैयारी में जुट जाएगा। इसी के साथ प्रत्याशी भी अब चुनावी तैयारी में जुटे हुए नजर आएंगे।

BJP संगठन की ओर से मालवा-निमाड़ अंचल की तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा रोकी की गई थी, जिसमें प्रमुख तौर पर इंदौर, उज्जैन और धार शामिल थे। वहीं अब बुधवार की देर शाम जारी हुई लिस्ट में इन तीनों ही लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है, जहां इसी के साथ अब मालवा-निमाड़ की लगभग सभी सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंदौर से शंकर लालवानी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, धार से सावित्री ठाकुर को मिला टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+