Loksabha Election: इंदौर से शंकर लालवानी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, धार से सावित्री ठाकुर को मिला टिकट
Loksabha Election के लिए BJP अब तैयार नजर आ रही है, जहां BJP ने अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है। BJP की ओर से जारी की गई लिस्ट में मध्य प्रदेश की लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है, जहां संगठन ने इंदौर से एक बार फिर शंकर लालवानी को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है।
BJP की ओर से जारी की गई इस लिस्ट में इंदौर से शंकर लालवानी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, धार से सावित्री ठाकुर, छिंदवाड़ा से बंटी साहू और बालाघाट से भारती पारदी को बीजेपी संगठन ने चुनाव मैदान में उतारा है।

BJP संगठन की ओर से मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर पहले ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया था, तो वहीं पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को होल्ड किया गया था, जिसके बाद अब बुधवार की देर शाम संगठन की ओर से जारी की गई लिस्ट में संगठन ने शेष बची हुई सभी पांच सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ BJP ने मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जहां अब संगठन चुनावी तैयारी में जुट जाएगा। इसी के साथ प्रत्याशी भी अब चुनावी तैयारी में जुटे हुए नजर आएंगे।
BJP संगठन की ओर से मालवा-निमाड़ अंचल की तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा रोकी की गई थी, जिसमें प्रमुख तौर पर इंदौर, उज्जैन और धार शामिल थे। वहीं अब बुधवार की देर शाम जारी हुई लिस्ट में इन तीनों ही लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है, जहां इसी के साथ अब मालवा-निमाड़ की लगभग सभी सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।
ये भी पढ़े- क्या आप चुनाव लड़ेंगे?, सवाल सुनते ही चौंके क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, दिया ऐसा जवाब












Click it and Unblock the Notifications