Indore News: मतदान करें, और यहां पहुंचकर फ्री में पोहा-जलेबी और आइस्क्रीम खाएं
Loksabha Election: इंदौर समेत मालवा-निमाड़ की 8 लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। इंदौर को मतदान में नम्बर वन बनाया जायेगा। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए इंदौर में अनेक नवाचार और अनूठी पहल की जा रही है।
इंदौर शहर के विभिन्न व्यवसायिक संस्थाओं और संगठनों ने निर्णय लिया है कि मतदान दिवस पर 13 मई को मतदान करने वाले मतदाताओं को नि:शुल्क पोहे/जलेबी, आईस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, नूडल्स और मन्चुरियन खिलाये जायेंगे। साथ ही उन्हें खरीदी पर आकर्षक डिस्काउंट भी दिया जायेगा।

मतदान में इंदौर को नम्बर वन बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। जागरूकता के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। उन्होंने आग्रह किया कि, अधिक से अधिक मतदाता मतदान में शामिल हो और अपने मताधिकार का उपयोग करें।
अधिक से अधिक मतदान हो और इंदौर नम्बर वन बने इसके लिए समाज के सभी वर्ग महती भूमिका निभा रहे हैं। मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु सभी मार्केट एसोसिएशन, खाद्य सामग्री एसोसिएशन, कैफे, मॉल होटल एसोसिएशन आदि संस्था/संगठन आगे आए हैं। सभी अपने-अपने स्तर पर लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए मिलकर प्रयास कर रहे हैं।
बताया कि, 56 दुकान एसोसिएशन द्वारा 13 मई को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक मतदान कर आने वाले मतदाताओं को नि:शुल्क पोहा/जलेबी खिलाई जायेगी। साथ ही ऐसे युवा मतदाता जिन्होंने पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग किया है उन्हें नि:शुल्क आईस्क्रीम खिलाई जायेगी। इसी तरह च्वाईस चाइनीज सेन्टर कृष्णपुरा छत्री रोड़ पर बजरंग मंदिर के पास द्वारा मतदान कर आने वाले मतदाताओं को नि:शुल्क मन्चुरियन एवं नूडल्स खिलाये जायेंगे। अपना स्वीट्स द्वारा अपने सभी आउटलेट एवं ग्रांड माचल रिसोर्ट में 10 प्रतिशत का आकर्षक डिस्काउंट दिया जायेगा।
इसी प्रकार रोहन झाजरिया द्वारा बताया गया कि, शहर के चुनिंदा 50-60 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को नि:शुल्क नाश्ता एवं कोल्ड ड्रिंक्स दी जायेगी। इसी तरह होटल एसोसिएशन द्वारा भी आकर्षक डिस्काउंट दिया जायेगा। इसी प्रकार अनेक संस्थाएं भी मतदाताओं को अपने-अपने स्तर पर जागरूक करने के लिए आगे आ रही है।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: NOTA या BJP, इंदौर की जनता के दिल में कौन, जानिए












Click it and Unblock the Notifications