Indore News: BJP को मिलेगी कितने लाख की लीड, सट्टा बाजार ने बताया चौंकाने वाला आंकड़ा
Satta Bazar: देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना 4 जून को होगी, जहां मतगणना को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। वहीं अब देश के अलग-अलग सट्टा बाजार चुनाव नतीजे को लेकर अपना अलग-अलग अनुमान लगाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में BJP कितने मतों से चुनाव जीतेगी इसे लेकर भी अनुमान लगाया जा रहा है।
इंदौर में अबकी बार कांग्रेस चुनाव मैदान में नजर नहीं आई, जहां चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया था। वहीं अब ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि, इंदौर से BJP बड़ी जीत हासिल कर सकती है। इन्हीं संभावनाओं के आधार पर सट्टा बाजार में भी सटोरी अपना दांव खेल रहे हैं।

इंदौर में BJP की जीत को लेकर अलग-अलग अनुमानित आंकड़े सामने आ रहे हैं, जहां सर्वाधिक अनुमानित आंकड़ा 11 लाख वोटो की जीत का सामने आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सट्टा बाजार में BJP के 11 लाख वोटो से जीतने के आंकड़े पर 40 पैसे का भाव लगाया गया है। इसके साथ ही सट्टा बाजार का अनुमान है कि, इंदौर में नोट को 1 लाख से 2 लाख के बीच वोट मिल सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो नोटा को सर्वाधिक वोट इंदौर से मिलने की संभावना है, जो अब तक का एक बड़ा रिकॉर्ड बन सकता है।
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां आगामी 4 जून को मतगणना होगी। वहीं इससे पहले अब एग्जिट पोल के साथ-साथ सट्टा बाजार से अलग-अलग अनुमान सामने आ रहे हैं,जहां लगातार देश के अलग-अलग सट्टा बाजार अपना-अपना अनुमान लोकसभा चुनाव के नतीजे को लेकर लगा रहे हैं। देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों को लेकर भी सट्टा बाजार के अलग-अलग अनुमान सामने आ रहे हैं, जहां मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव के लिए सामने आ रहे सट्टा बाजार के अनुमान चौंकाने वाले दिखाई दे रहे हैं।
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।
ये भी पढ़े- Satta Bazar: सट्टा बाजार ने एक बार फिर चौंकाया, किसकी बनवा दी सरकार, जानिए












Click it and Unblock the Notifications