Satta Bazar: सट्टा बाजार ने एक बार फिर चौंकाया, किसकी बनवा दी सरकार, जानिए

Lok Sabha Election के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां आगामी 4 जून को मतगणना होगी। वहीं इससे पहले अब एग्जिट पोल के साथ-साथ सट्टा बाजार से अलग-अलग अनुमान सामने आ रहे हैं,जहां लगातार देश के अलग-अलग सट्टा बाजार अपना-अपना अनुमान लोकसभा चुनाव के नतीजे को लेकर लगा रहे हैं।

देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों को लेकर भी सट्टा बाजार के अलग-अलग अनुमान सामने आ रहे हैं, जहां मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव के लिए सामने आ रहे सट्टा बाजार के अनुमान चौंकाने वाले दिखाई दे रहे हैं।

Bhopal

लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा चुनाव में भी सट्टा बाजार अपने अनुमान बता चुका है, जहां सट्टा बाजार के अनुमान को विधानसभा चुनाव में झटका लगा था। वहीं अब एक बार फिर लोकसभा चुनाव के लिए सट्टा बाजार के अनुमान सामने आने लगे हैं, जहां मध्य प्रदेश में सट्टा बाजार BJP को आगे बता रहा है, तो वहीं कांग्रेस की स्थिति सट्टा बाजार में ठीक-ठाक नजर नहीं आ रही है। इंदौर का सट्टा बाजार 29 में से 27 सीट BJP के पक्ष में जाने का अनुमान जाता रहा है, तो वहीं 2 सीटों पर कांग्रेस की बढ़त बता रहा है।

फलोदी सट्टा बाजार का मानना है कि, इस बार मध्य प्रदेश में BJP को नुकसान हो सकता है, क्योंकि यहां 7 सीटों पर फलोदी सट्टा बाजार को कड़ी टक्कर नजर आ रही है। इसी टक्कर के आधार पर फलोदी सट्टा बाजार BJP को 22 से 27 सीट मिलने का अनुमान जाता रहा है। बहरहाल, अब देखना होगा कि, सट्टा बाजार की ओर से लगाए जा रहे अलग-अलग अनुमान लोकसभा चुनाव के नतीजे से कितना मेल खाते हैं, और क्या अबकी बार सट्टा बाजार के अनुमान सटीक साबित होते हैं, या फिर नहीं।

नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: क्या तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार?, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया बड़ा दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+