Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore News: अवैध शराब का जखीरा देख अधिकारी चौंके, बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया

इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मदिरा के अवैध क्रय-विक्रय, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिये कलेक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दलों द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी रामचरण डावर के नेतृत्व में गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की पिकअप इंदौर से राऊ होकर धार की तरफ शराब भरकर निकल रही है। आबकारी वृत्त महू अ उपनिरीक्षक अमर सिंह बघेल मय स्टाफ एवं वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराकर अविलंब सूचक द्वारा बताए पते पर उचित स्थान देखकर नाकेबंदी की गई।

Indore

वाहन का पीछा कर वाहन को राऊ इंदौर एबी रोड पर पिपलिया मल्हार में ओवरटेक करके रोका गया। वाहन चालक वाहन को रोक कर वाहन से उतर कर भागा जिसे स्टाफ ने पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। आबकारी बल द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बोल्ट बियर कैन की 115 पेटिया पाई गई। वाहन व मदिरा को कब्जे आबकारी लिया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है। वाहन व मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य रूपये 11 लाख 31 हजार 200 रूपये है।

अवैध मदिरा का संग्रहण एवं परिवहन होने से मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाही निरंतर जारी रहेगी। लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस और आबकारी विभाग लगातार अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे रहा है, जहां एक बार फिर पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जहां 10 लाख से ज्यादा किमत की अवैध शराब को पुलिस ने जप्त करने की कार्रवाई की है.

ये भी पढ़े- Indore News: पुलिसकर्मियों को धमकाने वाले बदमाश की हेकड़ी निकली, हाथ जोड़कर माफी मांगी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+