Indore News: पुलिसकर्मियों को धमकाने वाले बदमाश की हेकड़ी निकली, हाथ जोड़कर माफी मांगी

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा घटनाक्रम निकलकर सामने आया था, जिसमें आचार संहिता के बीच वाहनों की चेकिंग के चलते एक गुंडे ने पुलिस से बदसलूकी की थी। वहीं पुलिस से बदसलूकी के बाद गुंडा पुलिस थाने से कार लेकर फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने गुंडे को हिरासत में लेकर थाना क्षेत्र में जुलूस निकाला।

बदमाश के थाना परिसर से फरार होने की जानकारी जैसे ही डीसीपी को लगी, वैसे ही डीसीपी ने पूरे थाना स्टाफ को जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद पूरा थाना स्टाफ बदमाश को हिरासत में लेने के लिए कार्रवाई करने पहुंचा, जहां द्वारकापुरी क्षेत्र से बदमाश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

पूरा मामला शहर के खजराना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां आचार संहिता के चलते पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी, तभी इस वक्त एक बदमाश अपनी कार में हूटर बजाते हुए चौराहे पर पहुंचा, और लोगों को परेशान करने लगा। बदमाश की कार पर काली फिल्म चढ़ी देख और हूटर बजता देख पुलिस जवानों ने वाहन को रोकने की कोशिश की, जहां वाहन से उतरते ही बदमाश ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, वहीं इसके बाद पुलिस बदमाश को थाने लेकर पहुंची, जहां थाने से बदमाश कार लेकर फरार हो गया था। वहीं इसके बाद डीसीपी की सख्ती के चलते पुलिस जवानों ने बदमाश को हिरासत में लिया, और फिर थाना क्षेत्र में बदमाश का जुलूस निकाला गया।

पुलिस की ओर से निकाले गए जुलूस के दौरान जो बदमाश मूछ पर ताव देते हुए अकड़ दिखाता नजर आ रहा था। वही बदमाश बाद में पुलिस के हाथ जोड़ता नजर आया। इधर, इंदौर पुलिस के द्वारा आचार संहिता के चलते की जा रही चेकिंग आगे भी इसी तरह जारी रहेगी, जहां पुलिस आचार संहिता के बीच ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस के हत्थे चढ़ी मोबाइल चोर गैंग, बरामद हुए ये महंगे फोन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+